पुलिस के इस थर्ड डिग्री टॉर्चर से दहशत में गांव वाले

प्रतापगढ़ — उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक बार फिर यूपी पुलिस को शर्मसार कर देने वाला अमानवीय चेहरा सामने आया है.आरोप है कि कधई थाने में तैनात सिपाही राकेश कुमार ने थाने पर पैरवी करने पहुंचे एक युवक को लाठी व लात-घूसों से बेरहमी पीटा जबकि निर्दोष युवक अपनी बेगुनाही की लगातार दुहाई देता रहा. वहीं सिपाही द्वारा की जा रही पिटाई देख सहमे ग्रामीणों में दहसत फैल हई है. उधर सिपाही की थर्ड डिग्री टार्चर का वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो चुका है. मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को एक पशु तस्कर की सूचना पर कधई

Written By :

admin

Updated

March 15, 2018

प्रतापगढ़ — उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक बार फिर यूपी पुलिस को शर्मसार कर देने वाला अमानवीय चेहरा सामने आया है.आरोप है कि कधई थाने में तैनात सिपाही राकेश कुमार ने थाने पर पैरवी करने पहुंचे एक युवक को लाठी व लात-घूसों से बेरहमी पीटा जबकि निर्दोष युवक अपनी बेगुनाही की लगातार दुहाई देता रहा.

वहीं सिपाही द्वारा की जा रही पिटाई देख सहमे ग्रामीणों में दहसत फैल हई है. उधर सिपाही की थर्ड डिग्री टार्चर का वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो चुका है.

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को एक पशु तस्कर की सूचना पर कधई थाने पुलिस ने एक पिकअप को पकड़ लिया था, लेकिन पुलिस को चकमा देकर पशु तस्कर फरार हो गए और पुलिस ने पिकअप ड्राईवर समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया. पीड़ित राम सिंह थाने में बंद पिकअप वैन की पैरवी के लिए पहुंचा था, लेकिन सिपाही ने राम सिंह की एक नहीं सुनी और करीब आधे घंटे तक उसे पीटने के बाद थाने में बंद कर दिया.

बताया जाता है पिकअप वैन की पैरवी करने थाने पर पहुंचे पीड़ित राम सिंह की आरोपी सिपाही से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिस पर आरोपी सिपाही को इतना गुस्सा आया कि उसने युवक को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया.हालांकि पुलिस द्वारा युवक की बर्बरता पूर्वक पिटाई का वीडियो वायरल होने और मीडिया की सुर्ख़ियो में आने के बाद जागे आलाधिकारियों ने आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)