नाबालिग के प्रग्नेंट होने बाद जब सामने आया ये चौकाने वाला राज

मुजफ्फरनगर — उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं. लगभग चार महीने पहले नाबालिग के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था, लेकिन जान से मारने की धमकी की वजह से वह चुप रही. मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग गर्भवती हो गई. मामला सामने आने के बाद लड़की के परिजनों ने तीन युवकों के खिलाफ थाने में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है.दरअसल मामला चरथावल थाना क्षेत्र के छिमाऊ गांव का है. नाबालिग के मुताबिक लगभग चार माह पहले गांव

Written By :

admin

Updated

February 27, 2018

मुजफ्फरनगर — उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं. लगभग चार महीने पहले नाबालिग के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था, लेकिन जान से मारने की धमकी की वजह से वह चुप रही.

मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग गर्भवती हो गई. मामला सामने आने के बाद लड़की के परिजनों ने तीन युवकों के खिलाफ थाने में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है.दरअसल मामला चरथावल थाना क्षेत्र के छिमाऊ गांव का है. नाबालिग के मुताबिक लगभग चार माह पहले गांव के ही सुदेश, बंटी और सर्वेश ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया.

गैंगरेप के बाद तीनों युवकों ने डरा-धमका कर रखा. डरी-सहमी लड़की 4 माह तक चुप बैठी रही. लेकिन 4 माह बीत जाने के बाद जब युवती गर्भवती हो तब इस चौकाने वाले राज से पर्दा उठा. जिसके बाद लड़की ने पूरी बात परिजनोें से बताई.वहीं परिजनों की तहरीर पर गांव के तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले में परिजनों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है. फ़िलहाल चरथावल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और  मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है.