Bigg Boss 13 से ये कंटेस्टेंट हुआ बाहर, जानकर फैन्स को लगेगा झटका

मनोरंजन डेस्क — टीवी का सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाला रियलिटी शो यानी ‘बिग बॉस 13’ एक बार फिर चर्चा में है। इस शो पर इन दिनों आने वाले फिनाले के कारण जबरदस्त खींचतान चल रही है। आलम ये है कि कंटेस्टेंट एक-दूसरे को रास्ते से हटाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। वहीं फैन्स इस सीजन के विनर के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। शो से जुड़े कई अपडेट्स सामने आ रहे हैं। इससे पहले खबर आई थी कि पारस छाबड़ा 10 लाख रुपए लेकर शो से बाहर हो गए हैं और अब

Written By :

SK Sharma

Updated

February 15, 2020

मनोरंजन डेस्क — टीवी का सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाला रियलिटी शो यानी ‘बिग बॉस 13’ एक बार फिर चर्चा में है। इस शो पर इन दिनों आने वाले फिनाले के कारण जबरदस्त खींचतान चल रही है। आलम ये है कि कंटेस्टेंट एक-दूसरे को रास्ते से हटाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।

वहीं फैन्स इस सीजन के विनर के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। शो से जुड़े कई अपडेट्स सामने आ रहे हैं। इससे पहले खबर आई थी कि पारस छाबड़ा 10 लाख रुपए लेकर शो से बाहर हो गए हैं और अब खबर आ रही है कि आरती सिंह भी घर से बेघर हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कम वोट्स मिलने की वजह से आराती घर से बाहर हो गई हैं।आरती की अभी तक की जर्नी की बात करें तो शुरुआत में वह शो में कम दिखीं, लेकिन फिर धीरे-धीरे वह गेम में नजर आईं। उन्होंने हर टास्क को हमेशा अच्छे से खेला है।

खबरों की माने तो इस साल का विनर करोड़पति बनकर घर लौटेगा। खबरों की मानें तो बिग बॉस ने शो की विनर मनी प्राइज 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ कर दिया है। वहीं विनर को जीतने पर और भी चीजें मिलने वाली है। हालांकि इस बारे में मेकर्स ने कोई जानकारी नहीं दी है।