जयपुर में पापड़ बेचने को मजबूर बॉलीवुड का यह सुपरस्टार !

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों पापड़ बेचने को मजबूर हैं.वे जयपुर की सड़कों में साइकिल पर सवार होकर गली-गली पापड़ पर बेच रहे हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ कि ऋतिक रोशन जैसे सुपरस्टार को ये काम करना पड़ रहा है.तो आइए हम आपको पूरा मामला समझा देते हैं. दरअसल ऋतिक की आने वाली फिल्म ‘सुपर 30’ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में ऋतिक पापड़ बेचते दिख रहे हैं. वह साइकिल के पीछे पापड़ की टोकरी लिए जयपुर की सड़क पर दिखाई दे रहे

Written By :

admin

Updated

February 21, 2018

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों पापड़ बेचने को मजबूर हैं.वे जयपुर की सड़कों में साइकिल पर सवार होकर गली-गली पापड़ पर बेच रहे हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ कि ऋतिक रोशन जैसे सुपरस्टार को ये काम करना पड़ रहा है.तो आइए हम आपको पूरा मामला समझा देते हैं.

दरअसल ऋतिक की आने वाली फिल्म ‘सुपर 30’ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में ऋतिक पापड़ बेचते दिख रहे हैं. वह साइकिल के पीछे पापड़ की टोकरी लिए जयपुर की सड़क पर दिखाई दे रहे हैं.सोशल मीडिया पर ऋतिक की फोटो के साथ-साथ कुछ वीडियो भी शेयर हुए हैं. उनमें वह पांच रुपए में पापड़ ले लो कहते सुनाई दिए रहे हैं.फिल्म की शूटिंग इन दिनों जयपुर में चल रही है. वायरल हुई यह फोटो जयपुर से करीब 90 किलोमीटर दूर सांभर रोड पर क्लिक की गई हैं.

बता दें कि यह फिल्म गणितज्ञ आनंद कुमार की बायॉपिक है, जो आईआईटी के एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कराने के लिए फेमस हैं.इस फिल्म में ऋतिक के साथ टीवी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर नजर आएंगी. यह फिल्म 25 जनवरी 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.