यूपी पुलिस हलकान, लुटेरों ने सपा विधायक की गाड़ी का शीशा तोड़कर की चोरी

लखनऊ– सूबे की राजधानी में अपराधियों के बेख़ौफ़ होने की एक बानगी फिर से सामने आयी है। इस बार बदमाशों के निशाने पर सपा विधायक ही आ गए।  कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी अपने परिवार के साथ किसी काम से लखनऊ गए थे।इस दौरान परिवार के साथ वह गोमती नगर में एक होटल में खाना खाने के लिए कार से उतरे। खाना खाने के बाद विधायक इरफान सोलंकी जब बाहर आए तो वह अपनी कार को पहचान न पाए।कार के शीशों को पूरी तरह से चकनाचूर कर दिया गया था। कार के अंदर

Written By :

admin

Updated

February 4, 2019

लखनऊ– सूबे की राजधानी में अपराधियों के बेख़ौफ़ होने की एक बानगी फिर से सामने आयी है। इस बार बदमाशों के निशाने पर सपा विधायक ही आ गए। 

कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी अपने परिवार के साथ किसी काम से लखनऊ गए थे।इस दौरान परिवार के साथ वह गोमती नगर में एक होटल में खाना खाने के लिए कार से उतरे। खाना खाने के बाद विधायक इरफान सोलंकी जब बाहर आए तो वह अपनी कार को पहचान न पाए।कार के शीशों को पूरी तरह से चकनाचूर कर दिया गया था। कार के अंदर रखी उनकी मां की पर्स लुटेरे उठा ले गए। विधायक ने बताया कि पर्स में करीब 50 हजार रुपये थे। साथ ही कुछ जरूरी कागजात भी थे।

इरफान सोलंकी ने कहा कि सूबे में जब एक विधायक ही सुरक्षित नहीं है तो जनता कैसे महफूज महसूस करे। विधायक ने मामले की जानकारी संबंधित थाने में दी है। सपा विधायक के साथ हुई इस घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंची। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर रेस्टोरेंट के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।