खाली पेट देशी घी खाने से होते हैं ये फायदे…

हेल्थ डेस्क– देशी घी के कई तरह के फायदे होते हैं।  यह खाने का स्वाद तो बढ़ता ही है साथ ही इसके खाली पेट सेवन करने से कई तरह की समस्याओं से भी निजात मिलती है। तो आज से ही देसी घी को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं। आयुर्वेद की मानें तो रोजाना सुबह नाश्ता करने से पहले खाली पेट घी खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं। इसके लिए आपको रोज सुबह एक चम्मच घी एक गिलास गरम पानी के साथ लेना है। इसके बाद 30 मिनट तक कुछ न खाएं। घी का ये उपाय करने से शरीर को

Written By :

admin

Updated

December 7, 2017

हेल्थ डेस्क– देशी घी के कई तरह के फायदे होते हैं।  यह खाने का स्वाद तो बढ़ता ही है साथ ही इसके खाली पेट सेवन करने से कई तरह की समस्याओं से भी निजात मिलती है। तो आज से ही देसी घी को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं। आयुर्वेद की मानें तो रोजाना सुबह नाश्ता करने से पहले खाली पेट घी खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं।

इसके लिए आपको रोज सुबह एक चम्मच घी एक गिलास गरम पानी के साथ लेना है। इसके बाद 30 मिनट तक कुछ न खाएं। घी का ये उपाय करने से शरीर को कई लाभ होते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में।      

त्वचा की चमक रखता है बरकरार: घी आपकी त्वचा के नेचुरल ग्लो को बनाए रखने के साथ आपकी स्किन की भी देखभाल करता है। घी ड्राई त्वचा को मॉइस्चराइज करने का भी काम करता है। इतना ही नहीं घी सोरायसिस जैसे रोग को भी भीतर से ठीक कर सकता है।  

जोड़ों के दर्द से राहत : घी जोड़ों के दर्द और गठिया रोग को होने से रोक सकता है। घी में मौजूद ओमेगा -3 फैटी एसिड हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के साथ ऑस्टियोपोरोसिस जैसे रोग को भी दूर रखता है। 

मोटापा : घी वजन घटाने में आपकी मदद कर सकता है। हालांकि लोगों का मानना है कि घी खाने से आपका वजन बढ़ जाता है लोकिन रोज सुबह अगर 5-10 मिलीलीटर घी खाली पेट लिया जाए तो वजन घटाने में सहायता मिलती है। घी आपके पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। 

झड़ते बाल: अगर आप भी झड़ते बालों की वजह से परेशान हैं तो रोज खाली पेट घी का सेवन करें। ऐसा करने से आपके बालों के स्वास्थ्य में सुधार होने के साथ उन्हें पोषण भी मिलता है। जिसकी वजह से आपके बाल मुलायम और चमकदार होने के साथ झड़ना भी बंद हो जाते हैं।