पशुबाड़े में बंधी थीं आधा दर्जन से अधिक बकरियां,सुबह देखा तो मिलीं इस हाल में…

महोबा– महोबकंठ थाना क्षेत्र के सौरा गांव में पशुवाड़े में बंधी आधा दर्जन से अधिक बकरियों को जंगली जानवर ने अपना शिकार बनाया है। पशुपालक जब पहुंचे तो सभी बकरियां मरी पड़ी थी। पशुपालक ने सूचना पुलिस को दी है।  बताया जाता है महोबकंठ थाना क्षेत्र के सौरा गांव निवासी लक्ष्मन , गुमान के पशुवाड़े में आधा दर्जन बकरियां बंधी थी बीती रात पशुवाडे में जंगली जानवर जा पहुंचे व वहां बंधी सभी बकरियों को अपना शिकार बनाया है। सुबह जब पशुपालक वहां पहुंचे तो सभी बकरियां मरी पड़ी थी। यह देख वह परेशान हो गये और उन्होंने सूचना पुलिस को

Written By :

admin

Updated

March 30, 2018

महोबा– महोबकंठ थाना क्षेत्र के सौरा गांव में पशुवाड़े में बंधी आधा दर्जन से अधिक बकरियों को जंगली जानवर ने अपना शिकार बनाया है। पशुपालक जब पहुंचे तो सभी बकरियां मरी पड़ी थी। पशुपालक ने सूचना पुलिस को दी है। 

बताया जाता है महोबकंठ थाना क्षेत्र के सौरा गांव निवासी लक्ष्मन , गुमान के पशुवाड़े में आधा दर्जन बकरियां बंधी थी बीती रात पशुवाडे में जंगली जानवर जा पहुंचे व वहां बंधी सभी बकरियों को अपना शिकार बनाया है। सुबह जब पशुपालक वहां पहुंचे तो सभी बकरियां मरी पड़ी थी। यह देख वह परेशान हो गये और उन्होंने सूचना पुलिस को दी है। पशुपालकों का कहना है जंगल से किसी जानवर ने आकर उनकी बकरियों को खा डाला है। बकरियों के मर जाने पर पशुपालक दहशत में है । उन्हें यह भय सता रहा है कि कहीं और ग्रामीणों के जानवरों को जंगली जानवर अपना शिकार न बना दें। वर्तमान समय में सौरा गांव के पशुपालक जंगली जानवर से दहशत में है।

(रिपोर्ट- तेजप्रताप सिंह, महोबा )