सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी खाने में थूक कर बनाने के वीडियो सामने आते है। तो कभी आपको ऐसे भी वीडियो देखने को मिलते होंगे, जिनको देखकर अफ़सोस होता होगा कि आज भी हमारे समाज में ऐसे लोग रहते हैं। दरअसल, अब एक हेयर एक्सपर्ट हैं, जिनका नाम जावेद हबीब है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो में वह एक कुर्सी पर बैठी हुई महिला के बाल को सेट करते समय थूकते हुए दिख रहे है।
जावेद हबीब का वायरल हुआ वीडियो:
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उस वीडियो में जावेद हबीब एक कुर्सी पर बैठी हुई महिला के बालों को सेट करते हुए दिख रहे हैं। उसी दौरान वह महिला के बल्लों को गंदा बताते हुए कहते हैं कि अगर पानी की कमी हो तो बालों को ठुक से साफ़ करना चाहिए। इतना ही नही यह कहते हुए जावेद ने उस महिला के बालों में थूक दिया और कहा कि इस ‘थूक में जान है’’। इसके बाद वहां पर मौजूद लोग हसने के साथ तालियां बजाने लगते हैं।
What IS it with peacefuls and their obsession with थूक? This is @JH_JawedHabib spitting on a Hindu woman’s head while giving her a haircut and she just sits there and smiles, while others clap as he says ‘इस थूक में जो जान है ना’ Disgusting! pic.twitter.com/RvOox6VtRh
— Shefali Vaidya. 🇮🇳 (@ShefVaidya) January 6, 2022
इस वीडियो को शेयर करते हुए शेफाली वैद्य ने लिखा है, जिस महिला पर थूका गया वो हंस रही और बाकी सभी तालियां बजा रहे हैं। यह घृणित है।
महिला ने वीडियो शेयर कर बताई सच्चाई:
दरअसल, जिस महिला का वीडियो वायरल हो रहा है उसने खुद वीडियो के जरिए अपनी बात सामने रखी है। उस महिला ने आपन नाम बताते हुए वीडियो शेयर कर कहा कि मैं अपने गली के नाई से बाल कटवा लूंगी पर जावेद हबीब से कभी नहीं।”
Famous hairstylist-businessman Javed Habib spit in a woman's hair while doing her hair as a joke. We all saw the video
Now listen to the woman's reaction. She says he called her from audience but went on to do that, making her feel disgustedhttps://t.co/8vQkFXpPWS
— Swati Goel Sharma (@swati_gs) January 6, 2022
एक रिपोर्ट के मुताबिक यह वीडियो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के किंग विला होटल में जावेद हबीब ने वर्कशॉप में डेमोस्ट्रेशन दिया था। वही मुजफ्फरनगर एसएसपी का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच करवाई जा रही है और पुष्टि होने पर कार्रवाई होगी ।
ये भी पढ़ें.. अचानक आसमान से गिरा आग का धमाकेदार गोला, देखें हैरतअंगेज वीडियो
ये भी पढ़ें..BCCI ने रणजी ट्रॉफी समेत इन बड़े टूर्नामेंट को किया स्थगित, खतरे में IPL
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

