छत की टीन हटाकर रेडीमेड कपड़े की दुकान से लाखों की चोरी

बहराइच–माधवपुर गांव निवासी एक व्यवसायी की रेडीमेड कपड़े की दुकान फखरपुर बाजार में है। रविवार रात व्यवसायी दुकान बंद कर घर चला गया था। देर रात छत की टीन काटकर घुसे चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे एसओ ने जांच शुरू कर दी है। अभी केस दर्ज नहीं हुआ है। फखरपुर थाना अंतर्गत माधवपुर गांव निवासी बृजेश कुमार तिवारी पुत्र बालगोविंद तिवारी रेडीमेड गारमेंटस की दुकान का संचालन लखनऊ-बहराइच मार्ग पर स्थित फखरपुर कस्बे में है। प्रतिदिन की तरह रविवार रात को बृजेश दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात छत

Written By :

admin

Updated

September 3, 2018

बहराइच–माधवपुर गांव निवासी एक व्यवसायी की रेडीमेड कपड़े की दुकान फखरपुर बाजार में है। रविवार रात व्यवसायी दुकान बंद कर घर चला गया था। देर रात छत की टीन काटकर घुसे चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे एसओ ने जांच शुरू कर दी है। अभी केस दर्ज नहीं हुआ है।

फखरपुर थाना अंतर्गत माधवपुर गांव निवासी बृजेश कुमार तिवारी पुत्र बालगोविंद तिवारी रेडीमेड गारमेंटस की दुकान का संचालन लखनऊ-बहराइच मार्ग पर स्थित फखरपुर कस्बे में है। प्रतिदिन की तरह रविवार रात को बृजेश दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात छत का टीन काटकर दुकान में घुसे चोरों ने रेडीमेड कपड़ा, प्रसाधन के सामान समेत एक लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर व्यवसायी बदहवास हालत में मौके पर पहुंचा। व्यवसायी ने चोरी की तहरीर थाने पर दी।

चोरी की सूचना पाकर थानाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। एसओ ने बताया कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। मालूम हो कि एक वर्ष पूर्व भी चोरों ने दुकान में लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ किया था। 

(रिपोर्ट – अनुराग पाठक , बहराइच )