सीतापुर में ये हैं सबसे कम उम्र के नगर पंचायत सदस्य

सीतापुर– जिले के नगर पंचायत निकाय सिधौली से एक सबसे युवा उम्मीदवार को नगर पंचायत सदस्य चुना गया है। 22 वर्षीय इस युवक का नाम है – नवीन प्रकाश सिंह। सिधौली के प्रेमनगर दक्षिणी के वार्ड नम्बर – 12 से नगर पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आज़माने उतरे नवीन प्रकाश सिंह को बड़ी कामयाबी हासिल हुयी है। निर्दलीय ही लड़ रहे इस प्रत्याशी को 1112 में से कुल 311 वैध मत प्राप्त हुए। इन्होने कुल 6 उम्मीदवारों मान सिंह ( निर्दलीय), गुफरान सिंह( निर्दलीय) , शकील अहमद( निर्दलीय) , सुमन( निर्दलीय) , शैलेन्द्र( निर्दलीय) , बानो ( निर्दलीय),समीमउर्रहमान ( निर्दलीय) को

Written By :

admin

Updated

December 1, 2017

सीतापुर– जिले के नगर पंचायत निकाय सिधौली से एक सबसे युवा उम्मीदवार को नगर पंचायत सदस्य चुना गया है। 22 वर्षीय इस युवक का नाम है – नवीन प्रकाश सिंह। सिधौली के प्रेमनगर दक्षिणी के वार्ड नम्बर – 12 से नगर पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आज़माने उतरे नवीन प्रकाश सिंह को बड़ी कामयाबी हासिल हुयी है।

निर्दलीय ही लड़ रहे इस प्रत्याशी को 1112 में से कुल 311 वैध मत प्राप्त हुए। इन्होने कुल 6 उम्मीदवारों मान सिंह ( निर्दलीय), गुफरान सिंह( निर्दलीय) , शकील अहमद( निर्दलीय) , सुमन( निर्दलीय) , शैलेन्द्र( निर्दलीय) , बानो ( निर्दलीय),समीमउर्रहमान ( निर्दलीय) को कड़ी शिकस्त देते हुए ये जीत हासिल की है। 

रिपोर्ट – सुजीत शर्मा