मुख्यमंत्री आवास के पास पेड़ पर चढ़ा युवक, दी खुदखुशी करने की धमकी

लखनऊ–राजधानी में आज मुख्यमंत्री आवास के पास उस समय अफरा – तफरी मच गयी ;जब योगी आदित्यनाथ के आवास के पास कर्ज में डूबा युवक आत्मदाह की धमकी देकर पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद बेटे की मनुहार के बाद नीचे उतरा।    ललितपुर निवासी किसान युवक का नाम राम राज है। उसके ऊपर डेढ़ लाख रुपया का कर्ज है। लगातार बैंक तथा तहसील कर्मियों की धमकी के कारण राम राज बेहद परेशान है। इसी से ऊबने के बाद आज यह लखनऊ में मुख्यमंत्री के आवास के पास पहुंच गया। उसने अपने गले में मफलर का फंदा भी बना लिया।

Written By :

admin

Updated

February 16, 2018

लखनऊ–राजधानी में आज मुख्यमंत्री आवास के पास उस समय अफरा – तफरी मच गयी ;जब योगी आदित्यनाथ के आवास के पास कर्ज में डूबा युवक आत्मदाह की धमकी देकर पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद बेटे की मनुहार के बाद नीचे उतरा। 

 

ललितपुर निवासी किसान युवक का नाम राम राज है। उसके ऊपर डेढ़ लाख रुपया का कर्ज है। लगातार बैंक तथा तहसील कर्मियों की धमकी के कारण राम राज बेहद परेशान है। इसी से ऊबने के बाद आज यह लखनऊ में मुख्यमंत्री के आवास के पास पहुंच गया। उसने अपने गले में मफलर का फंदा भी बना लिया। वह पेड़ से ही आत्महत्या की धमकी देने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगा रहा था।

किसान राम राज ने कहा कि उस पर पिछले पांच साल से डेढ़ लाख का कर्ज है। वह इसे चुका नहीं पा रहा है। कई बार सरकार से गुहार लगाई लेकिन अब तक कोई कर्जमाफी नहीं हुई। युवक ने इस दौरान खुद को फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी करने की धमकी दी। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस उसे काफी समय तक मनाती रही। इसके बाद उसके बेटे को सामने लाया गया।