पत्नी ने ये सुख नही दिया तो कर दी हत्या, खुद भी कूदा ट्रेन के आगे

हरदोई– जिले के संडीला क्षेत्र में एक शख्स ने शुक्रवार शाम पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के कुछ ही देर बाद उसने भी ट्रेन के सामने अपनी जान दे दी। इसके पीछे की वजह शादी के 15 साल बीत जाने के बाद भी बच्चा न होना बताया जा रहा है। पूरा मामला संडीला क्षेत्र के तिलोइया खुर्द गांव का है। जहां सुरेंद्र की शादी 15 साल पहले आशू सराय गांव के छेदी की बेटी बिंदेश्वरी से हुई थी। शादी के इतने सालों बाद भी संतान न होने के चलते दोनों के बीच अक्सर झगड़े हुआ करता था।

Written By :

admin

Updated

October 6, 2018

हरदोई– जिले के संडीला क्षेत्र में एक शख्स ने शुक्रवार शाम पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के कुछ ही देर बाद उसने भी ट्रेन के सामने अपनी जान दे दी। इसके पीछे की वजह शादी के 15 साल बीत जाने के बाद भी बच्चा न होना बताया जा रहा है।

पूरा मामला संडीला क्षेत्र के तिलोइया खुर्द गांव का है। जहां सुरेंद्र की शादी 15 साल पहले आशू सराय गांव के छेदी की बेटी बिंदेश्वरी से हुई थी। शादी के इतने सालों बाद भी संतान न होने के चलते दोनों के बीच अक्सर झगड़े हुआ करता था।

घटना के दिन यानि शुक्रवार शाम भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ जिससे तंग आकर पति सुरेंद्र ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद मौके से फरार हो गया। वहीं हत्या से घबराए उसके भाई कैलाश, बहन रामदेवी और बहनोई राजकुमार भी भाग निकले। 

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पति की तलाश में जुट गई। तभी शाम करीब छह बजे मलिहाबाद के जालामऊ के पास रेलवे क्रॉसिंग पर एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव की शिनाख्त सुरेंद्र के रुप में की। मलिहाबाद पुलिस ने घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। जिससे पता चला कि उसने पति की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली।