बदमाशों ने फेरी वाले से पहले की लूटपाट, फिर मार दी गोली

अलीगढ़–थाना बरला क्षेत्र के गाॅव खैराबाद नगरिया के निकट फेरी विक्रेता की अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट के उपरांत गोली मार कर हत्या दी। घायल को पुलिस उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कस्बा अतरौली के मोहल्ला निचान निवासी मुवीन (45)पुत्र कललू ग्रामीण क्षेत्र में मोपेड से फेरी लगाकर दाल व चावल बेचते था। बुधवार को दोपहर करीब ढाई बजे अपनी मोपेड पर सवार होकर दाल चावल की बिक्री करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में फेरी लगा रहा था।

Written By :

admin

Updated

May 17, 2018

अलीगढ़–थाना बरला क्षेत्र के गाॅव खैराबाद नगरिया के निकट फेरी विक्रेता की अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट के उपरांत गोली मार कर हत्या दी। घायल को पुलिस उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली लेकर पहुंची।

जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कस्बा अतरौली के मोहल्ला निचान निवासी मुवीन (45)पुत्र कललू ग्रामीण क्षेत्र में मोपेड से फेरी लगाकर दाल व चावल बेचते था। बुधवार को दोपहर करीब ढाई बजे अपनी मोपेड पर सवार होकर दाल चावल की बिक्री करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में फेरी लगा रहा था। जैसे ही वह स्थानीय क्षेत्र के गाॅव खैराबाद नगरिया के समीप बम्बे पर पहुंचा। तभी बाइक सवार बदमाशों ने  ओवरटेक कर रोक उसे रोक लिया ओर मारपीट करते हुए लूटपाट करते हुए 10 हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने उसके पेट में गोली मार दी और मोके से फरार हो गए ।

वहां से बाइक से गुजर रहे बाइक सवार राहगीर ने गोली से जख्मी युवक को देखकर बाइक रोकी ओर घायल से जानकारी की। तो घायल युवक ने फोन से अपने परिजनों को सूचना दी । सूचना पर थाना बरला के प्रभारी निरीक्षक अरविंद राठी मय फोर्स मोके पर पहुंच गए और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली लेकर गए लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।सूचना पर एसपी ग्रामीण डॉ0 यशवीर सिंह और सीओ अनुज चौधरी ने मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी की। एसपी ग्रामीण ने बताया घटना के बारे आपसी रंजिश ओर लूट सहित सभी पहलुओं  पर जांच की जा रही है ।परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

(रिपोर्ट – पंकज शर्मा , अलीगढ )