सरकारी बंगला बचाने के लिए सपा संरक्षक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट…

लखनऊ — सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद खाली कराए जा रहे सरकारी बंगला के खिलाफ उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है.  मुलायम सिंह ने अपनी बढ़ती उम्र और कमजोरी का हवाला देते हुए बंगले में रहने की छूट मांगी है.उन्‍होंने कहा है कि बंगला खाली करने और नई जगह शिफ्ट होने के लिए उन्‍हें दो साल का कम से कम वक्‍त दिया जाए. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने अभी मुलायम सिंह की याचिका को मंजूर नहीं किया है. इससे पहले भी मुलायम सिंह यादव अपना और अपने बेटे

Written By :

admin

Updated

May 28, 2018

लखनऊ — सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद खाली कराए जा रहे सरकारी बंगला के खिलाफ उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है. 

मुलायम सिंह ने अपनी बढ़ती उम्र और कमजोरी का हवाला देते हुए बंगले में रहने की छूट मांगी है.उन्‍होंने कहा है कि बंगला खाली करने और नई जगह शिफ्ट होने के लिए उन्‍हें दो साल का कम से कम वक्‍त दिया जाए.

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने अभी मुलायम सिंह की याचिका को मंजूर नहीं किया है. इससे पहले भी मुलायम सिंह यादव अपना और अपने बेटे अखिलेश यादव का बंगला बचाने के लिए 17 मई को उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से भी मुलाकात की थी.बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के सभी पूर्व मुख्‍यमंत्रियों को सरकारी बंगला खाली करने के आदेश दिए थे. जिनमें मायावती, कल्‍याण सिंह, राजनाथ सिंह, एनडी तिवारी, अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव शामिल हैं.

 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अनुरोध पर अभी राज्य संपत्ति विभाग विचार कर ही रहा था कि उनके पिता और पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव ने भी अपना बंगला खाली करने के लिए दो वर्ष का समय मांगा है. इस आशय का पत्र उन्होंने अपने प्रतिनिधि के माध्यम से बुधवार को राज्य संपत्ति विभाग को भिजवा दिया है.