बकरीद पर भी अपनी हरकतों से बाज नही आए पत्थरबाज

न्यूज डेस्क– पूरे देश में जहां बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है। तो वहीं आंतकी संगठन आज भी अपनी हरकतों से बाज नही आया है। कश्मीर में कड़ी सुरक्षा के बावजूद पत्थरबाजों ने सुरक्षा बलों पर जमकर पत्थरबाजी की। नकाबपोश पत्थरबाज अपने हाथों में ISIS का झंडा लेकर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए देखे गए। वहीं इनपर काबू पाने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैसे के गोले छोड़े। बताया जा रहा है। ये सब ईद की नमाज के बाद हुआ। सुरक्षा जवानों ने कार्रवाई करते हुए किसी तरह स्थिती पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक इस पत्थरबाजी में

Written By :

admin

Updated

August 22, 2018

न्यूज डेस्क– पूरे देश में जहां बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है। तो वहीं आंतकी संगठन आज भी अपनी हरकतों से बाज नही आया है। कश्मीर में कड़ी सुरक्षा के बावजूद पत्थरबाजों ने सुरक्षा बलों पर जमकर पत्थरबाजी की।

नकाबपोश पत्थरबाज अपने हाथों में ISIS का झंडा लेकर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए देखे गए। वहीं इनपर काबू पाने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैसे के गोले छोड़े। बताया जा रहा है। ये सब ईद की नमाज के बाद हुआ।

सुरक्षा जवानों ने कार्रवाई करते हुए किसी तरह स्थिती पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक इस पत्थरबाजी में एक पत्रकार भी घायल हो गया है। इस्लामिक स्कॉलर, रिजवान अहमद का कहना है कि पत्थरबाजों का कोई धर्म नहीं है, वो सिर्फ मजहब के नाम पर भीड़ को भड़काते हैं।

वहीं, जम्मू कश्मीर के बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र रैना का कहना है कि पाकिस्तान कश्मीर को कब्रिस्तान बनाना चाहता है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में मुबारक वाले दिन भी पाकिस्तान बाज नहीं आया और ये गंदा खेल खेला।

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब इस तरह से पुलिस और पत्थरबाजों के बीच ये झड़प हुई है। अनंतनाग में आए दिन इस तरह की खबरें आती रही हैं। इससे पहले भी अनंतनाग में स्पोहर्टस फेस्टिवल के दौरान युवाओं ने पत्थ र फेंके। इस दौरान कई छात्र घायल हुए थे, जिसके कारण फेस्टिवल को रद्द कराना पड़ा।