त्यौहारों पर मुम्बई-गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन इस तारीख से

लखनऊ– त्यौहारों का सीजन जैसे-जैस पास आ रहा है। लोग अपने घरों की तरफ रुख कर रहे है। लोगों की भीड़ व उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने दीपावली और छठ के मौके पर गोरखपुर से मुम्बई के बीच अतिरिक्त ट्रेन चलाने का फैसला किया है। स्पेशल ट्रेन का गोरखपुर से मुम्बई के लिए लखनऊ होते हुए 20 अक्टूबर से चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन का संचालन पांच फेरों में किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी (सीपीआरओ) संजय यादव ने शनिवार को बताया कि 02597 गोरखपुर-मुम्बई स्पेशल ट्रेन को 20, 27 अक्टूबर व 03, 10

Written By :

admin

Updated

October 13, 2018

लखनऊ– त्यौहारों का सीजन जैसे-जैस पास आ रहा है। लोग अपने घरों की तरफ रुख कर रहे है। लोगों की भीड़ व उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने दीपावली और छठ के मौके पर गोरखपुर से मुम्बई के बीच अतिरिक्त ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

स्पेशल ट्रेन का गोरखपुर से मुम्बई के लिए लखनऊ होते हुए 20 अक्टूबर से चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन का संचालन पांच फेरों में किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी (सीपीआरओ) संजय यादव ने शनिवार को बताया कि 02597 गोरखपुर-मुम्बई स्पेशल ट्रेन को 20, 27 अक्टूबर व 03, 10 एवं 17 नवम्बर को प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से सुबह 8.25 बजे चलेगी। ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोण्डा होते हुए दोपहर 1.40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी व भोपाल होते हुए अगले दिन दोपहर 12.15 बजे मुम्बई पहुंचेगी।

वापसी में 02598 मुम्बई-गोरखपुर स्पेशल को 21, 28 अक्टूबर व 04, 11 एवं 18 नवम्बर को रविवार मुम्बई से दोपहर 2.20 बजे चलाया जाएगा। यह ट्रेन भोपाल, झांसी होते हुए अगले दिन 1.50 बजे लखनऊ पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि गोरखपुर-मुम्बई स्पेशल ट्रेन के संचालन से दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी जिससे वे आरामदायक यात्रा कर सकेंगे।