पुलिस चौकी में सिपाही ने किया किशोर के साथ कुकर्म

हाथरस–लखनऊ में यूपी पुलिस की गोली से एक निर्दोष की मौत होने की घटना के बाद भी पुलिस ने सबक नहीं लिया। वही एक बार फिर यूपी पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया। मामला हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र का है।  कोतवाली में तैनात सिपाही संजेश यादव जो कि यूपी 100 डायल की गाड़ी पर कार्यरत है, सिपाही संजेश यादव कोतवाली क्षेत्र की चामड़ गेट पुलिस चौकी पर बने कमरे में रहता है। जहाँ सिपाही एक किशोर को बेहला फुसला कर चौकी पर ले जाकर जबरन अपनी हवस का शिकार बनाया। सिपाही ने किशोर से चामड़ गेट पुलिस चौकी पर

Written By :

admin

Updated

October 3, 2018

हाथरस–लखनऊ में यूपी पुलिस की गोली से एक निर्दोष की मौत होने की घटना के बाद भी पुलिस ने सबक नहीं लिया। वही एक बार फिर यूपी पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया। मामला हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र का है। 

कोतवाली में तैनात सिपाही संजेश यादव जो कि यूपी 100 डायल की गाड़ी पर कार्यरत है, सिपाही संजेश यादव कोतवाली क्षेत्र की चामड़ गेट पुलिस चौकी पर बने कमरे में रहता है। जहाँ सिपाही एक किशोर को बेहला फुसला कर चौकी पर ले जाकर जबरन अपनी हवस का शिकार बनाया। सिपाही ने किशोर से चामड़ गेट पुलिस चौकी पर बने कमरे में कई दिनों तक कुकर्म किया। सिपाही की इस घटना की जानकारी जब अधिकारियो के सामने आई तो आनन फानन में पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया। वही मुकदमा दर्ज होने की जानकारी के बाद सिपाही संजेश यादव फरार हो गया। 

बता दे सदर कोतवाली की 100 डायल पर तैनात सिपाही सजेश यादव ने होटल पर काम करने वाले किशोर को बहला-फुसलाकर अपने कमरे पर ले गया और रात में अपने कमरे पर ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। मामला पुलिस अधिकारियो के सज्ञान में आने के बाद तत्काल आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोर का डॉक्टरी परिक्षण करा के जिला अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया। 

वही अगर किशोर की माने तो वह होटल पर था। उसे पढ़ने का टाइम नहीं मिलता था तो इन्होने कहा की मेरे पास आ जाओ जितना चाहे पढ़ना में खाने पीने का प्रबंध कर दिया। किशोर इनके पास 9 सितम्बर 2018 को इनके पास पहुंच गया कुछ दिन तक तो इन्होने कुछ नहीं कहा 4 -5 दिन बाद इन्होने उसके साथ गलत काम करना शुरू कर दिया और कई दिनों तक गलत काम किया। 

जिले के पुलिस कप्तान ने बताया की रात को एक शिकायत प्राप्त हुई थी की एक आरक्षी पर आरोप लगा है। हम लोगो ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और पीड़ित का डॉक्टरी परिक्षण करा लिया गया है। वही इसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी द्धारा की जा रही है। साक्ष्य एकत्रित कर दोषी कर्मचारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  

(रिपोर्ट – सूरज मौर्या , हाथरस )