बहराइच: नहर के किनारे मिला दुर्लभ प्रजाति की मादा डाल्फिन का शव

बहराइच–  कैसरगंज रेंज के हरिहरपुर रैकवारी के समीप बहने बाली नहर के किनारे मादा डाल्फिन का शव मिला है। दुर्लभ प्रजाति की डाल्फिन का शव देखने को लोगों की भीड़ लगी गयी। किसी ने इसकी सूचना सदर रेंज को दी।  मौके पर पहुंची वन महकमे की टीम ने कैसरगंज रेंज के स्टाफ को बुलाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए वाहन पर लादकर जिला मुख्यालय लाया गया है। रानीपुर थाने के हरिहरपुर रैकवारी गांव के बाहर से सरयू नहर निकली है। यह इलाका बहराइच वन प्रभाग के कैसरगंज रेंज में आता है। गुरुवार की सुबह लगभग दस बजे मवेशी लेकर निकल

Written By :

admin

Updated

September 20, 2018

बहराइच–  कैसरगंज रेंज के हरिहरपुर रैकवारी के समीप बहने बाली नहर के किनारे मादा डाल्फिन का शव मिला है। दुर्लभ प्रजाति की डाल्फिन का शव देखने को लोगों की भीड़ लगी गयी। किसी ने इसकी सूचना सदर रेंज को दी। 

मौके पर पहुंची वन महकमे की टीम ने कैसरगंज रेंज के स्टाफ को बुलाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए वाहन पर लादकर जिला मुख्यालय लाया गया है। रानीपुर थाने के हरिहरपुर रैकवारी गांव के बाहर से सरयू नहर निकली है। यह इलाका बहराइच वन प्रभाग के कैसरगंज रेंज में आता है। गुरुवार की सुबह लगभग दस बजे मवेशी लेकर निकल रहे लोगों ने नहर के किनारे  डाल्फिन की लाश देखी।  लोगों ने  पहली बार इस प्रकार की विचित्र मछली देखी जो लोगों में कौतुहल का केन्द्र बन गयी। यह खबर जंगल की आग की तरह फैली। उसे देखने लोगों का हुजूम उमड़ने लगा। लोगों ने अपने मोबाइलों में भी तस्वीरे ली। लेकिन वन महकमे को इसकी जानकारी नही दी। किसी ने इसकी सूचना सदर रेंजर डीके सिंह को दी। लेकिन लोकेशन चिलवरिया के आसपास की बताई। उन्होंने वन दरोगा दीपक सिंह को मौके पर भेजा। वन दरोगा दीपक सिंह की टीम डाल्फिन की तलाश करती हुई नहर तक पहुंची।

वन दरोगा दीपक सिंह ने कैसरगंज रेंज का इलाका होने की वजह से कैसरगंज रेंजर को बताया। कैसरगंज रेंज से वन दरोगा जहीरूद्दीन के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। वन दरोगा दीपक सिंह ने बताया कि लगभग एक किंवटंल वजनी व लगभग छह फीट लम्बी मादा डाल्फिन सरयू नदी से नहर में आ गयी। उसके शरीर पर चोट का निशान नही है। डीएफओ के निर्देश पर पोस्टमार्टम के लिए जिला पशुचिकित्सालय लाया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।

(रिपोर्ट – अनुराग पाठक , बहराइच )