खुलासा: देवर के ऐतराज़ करने पर भाभी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी थी हत्या

औरैया– जनपद के अछल्दा थाना के खेरा गांव में बीती 19 अप्रैल को हुई युवक की हत्या का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया।पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक युवक की भाभी और उसके प्रेमी को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने युवक की हत्या अवैध संबंधों में बाधक बनने पर की थी।फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। देवर शिवकुमार की हत्या उसकी भाभी सुमिता ने महज इसलिए अपने प्रेमी के साथ मिलकर की क्योंकि शिवकुमार उसके अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था और लगातार विरोध कर रहा था।19 अप्रैल को शिवकुमार खेतो में

Written By :

admin

Updated

May 19, 2018

औरैया– जनपद के अछल्दा थाना के खेरा गांव में बीती 19 अप्रैल को हुई युवक की हत्या का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया।पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक युवक की भाभी और उसके प्रेमी को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों ने युवक की हत्या अवैध संबंधों में बाधक बनने पर की थी।फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। देवर शिवकुमार की हत्या उसकी भाभी सुमिता ने महज इसलिए अपने प्रेमी के साथ मिलकर की क्योंकि शिवकुमार उसके अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था और लगातार विरोध कर रहा था।19 अप्रैल को शिवकुमार खेतो में काम कर रात को वापस लौटकर घर के बाहर ही लेट गया उसी समय महिला सुमिता और उसके प्रेमी ब्रजेश यादव ने अपने साथी विपिन के साथ मिलकर गोली मार कर हत्या कर दी ।हत्या के बाद महिला घर मे चली गयीं जबकि प्रेमी ब्रजेश व विपिन मौके से फरार हो गए थे।

शिवकुमार की हत्या के बाद उसके भाई वीरपाल ने अपने विरोधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया जिसमें फतेहगढ़ में तैनात एक सिपाही को भी आरोपी बनाया गया था पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।लेकिन पुलिस को उसकी भाभी सुमिता पर पहले दिन से ही शक था पुलिस ने सर्विलांस के जरिये पता लगाकर सुमिता और प्रेमी ब्रजेश को गिरफ्तार कर पूछताछ की जिसमे सुमिता और ब्रजेश ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।पुलिस अभी हत्या में सहयोगी विपिन की भी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

(रिपोर्ट – वरुण गुप्ता , औरैया )