डिप्टी सीएम ने भरी हुंकार,- ‘चौकीदार से जो टकराएगा वो चूर-चूर हो जाएगा’

बदायूं–यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज बदायूँ के कादरचौक क्षेत्र में आँवला लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया।  केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-बसपा-रालोद गठबन्धन और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह चुनाव आने वाले 100 सालों का है। इस बार मोदी की आंधी चल रही है।केशव प्रसाद मौर्य ने गठबन्धन पर हमला करते हुए कहा कि अखिलेश यादव कैसा बेटा है जिसने अपने बाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी तो छीनी है बल्कि आजमगढ़ की सीट भी छीन ली है। जो अपने बाप और

Written By :

admin

Updated

April 17, 2019

बदायूं–यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज बदायूँ के कादरचौक क्षेत्र में आँवला लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। 

केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-बसपा-रालोद गठबन्धन और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह चुनाव आने वाले 100 सालों का है। इस बार मोदी की आंधी चल रही है।केशव प्रसाद मौर्य ने गठबन्धन पर हमला करते हुए कहा कि अखिलेश यादव कैसा बेटा है जिसने अपने बाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी तो छीनी है बल्कि आजमगढ़ की सीट भी छीन ली है। जो अपने बाप और चाचा का नही हुआ वो नकली बुआ का क्या होगा, आपका क्या होगा। कांग्रेस पर हमला करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस तो icu में है, उसे कोई पूछने वाला नही है। कांग्रेस ने 8 करोड़ फ़र्ज़ी नामों से 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की लूट की है, जिसे मोदी सरकार ने रोका। 

मोदी सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि 2019 में जो लोग बेल पर हैं वो जेल जाने वाले हैं इसीलिए सारे विपक्षी डर की वजह से इकट्ठे हो रहे हैं। अखिलेश यादव द्वारा चौकीदार से चौकी छीनने वाले बयान पर केशव प्रसाद ने कहा कि जो चौकीदार से टकराएगा वो चूर चूर हो जाएगा। आजम खान की बदजुबानी पर उन्होंने कहा कि माताओं बहनों के अपमान पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को आज़म खान के खिलाफ कार्यवाही करते हुए देश से माफी मांगनी चाहिए।

(रिपोर्ट-राहुल सक्सेना, बदायूं)