चौराहे का नाम ‘मोदी चौक’ रखने पर काट दी गर्दन

न्यूज डेस्क –मोदी समर्थक का गला काटकर मौत के घाट उतारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि महागठबंधन समर्थक लोगों ने एक मोदी समर्थक व्यक्ति का बेरहमी से गला काटकर उसे मौत के घाट उतार  दिया. जानकारी के मुताबिक,बिहार के दरभंगा में एक परिवार ने अपने इलाके में एक चौक का नाम मोदी चौक रख दिया. इसके बाद महागठबंधन समर्थकों ने परिवार के व्यक्ति का तसरबार से गर्दन काटकर उसकी हत्या कर दी, वहीं अपने पिता को बचाने आए बेटे पर भी हमला किया गया.हमले में मृतक का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद

Written By :

admin

Updated

March 17, 2018

न्यूज डेस्क –मोदी समर्थक का गला काटकर मौत के घाट उतारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि महागठबंधन समर्थक लोगों ने एक मोदी समर्थक व्यक्ति का बेरहमी से गला काटकर उसे मौत के घाट उतार  दिया.

जानकारी के मुताबिक,बिहार के दरभंगा में एक परिवार ने अपने इलाके में एक चौक का नाम मोदी चौक रख दिया. इसके बाद महागठबंधन समर्थकों ने परिवार के व्यक्ति का तसरबार से गर्दन काटकर उसकी हत्या कर दी, वहीं अपने पिता को बचाने आए बेटे पर भी हमला किया गया.हमले में मृतक का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. वहीं इस खौफनाक, घटना के बाद बीजेपी समर्थकों का अस्पताल पहुंचना जारी है. हालांकि, पुलिस इस मामले में किसी प्रकार का बयान देने से बच रही है.  

मृतक के परिजन ने कहा कि मोदी के नाम पर चौक का नाम रखने और मोदी की तस्वीर लगाने के कारण महागठबंधन के लोग नाराज थे. इसे लेकर पहले भी मारपीट हुई थी. उपचुनाव में मिली जीत के बाद महागठबंधन से जुड़े लोगों ने अतिउत्साह में आकर इस वारदात को अंजाम दिया.