विधानसभा के सभापति ले रहे थे बैठक,अधिकारी मोबाइल में अश्लील वीडियो देखने में थे मस्त

महोबा — यूपी सरकार द्वारा चलाईं जा रहीं विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जा जायजा लेने सार्वजनिक उपक्रम एवम निगम संयुक्त समिति विधानसभा के सभापति महोबा पहुंचे | लेकिन कलेक्ट्रेट सभागार में चल रही समीक्षा बैठक के दौरान मौजूद कई अधिकारी अपने व्हाट्सएप फेसबुक और कई तो यूट्यूब पर अश्लील डांस देखते रहे |    मामला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट सभागार का है जहाँ योगी सरकार द्वारा चलाईं जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए उद्देश्य से महोबा आये सार्वजनिक उपक्रम एवम निगम संयुक्त समिति विधानसभा उत्तरप्रदेश के सभापति ने सरकार द्वारा विकास योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ

Written By :

admin

Updated

May 3, 2018

महोबा — यूपी सरकार द्वारा चलाईं जा रहीं विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जा जायजा लेने सार्वजनिक उपक्रम एवम निगम संयुक्त समिति विधानसभा के सभापति महोबा पहुंचे | लेकिन कलेक्ट्रेट सभागार में चल रही समीक्षा बैठक के दौरान मौजूद कई अधिकारी अपने व्हाट्सएप फेसबुक और कई तो यूट्यूब पर अश्लील डांस देखते रहे | 

 

मामला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट सभागार का है जहाँ योगी सरकार द्वारा चलाईं जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए उद्देश्य से महोबा आये सार्वजनिक उपक्रम एवम निगम संयुक्त समिति विधानसभा उत्तरप्रदेश के सभापति ने सरकार द्वारा विकास योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की | हद तो तब हो गई जब बैठक में मौजूद अधिकारी फेसबुक, व्हाट्सएप और यूट्यूब पर अश्लील डांस देखते रहे | 

आपको बता दें कि भ्रष्टाचार , धांधली व कामचोरी को लेकर हमेशा से विवादों में रहे सिचाई प्रखंड के इन महोदय के न तो इनके तेवर बदले और न ही ये अपनी आदतों से बाज आये |अंधेर तो यह है कि समीक्षा बैठक में चार-चार विधायकों के अलावा बड़े बड़े प्रशाषनिक जिम्मेवार भी शामिल रहे और सिचाई प्रखंड के एक्सईएन दिग्विजय सिंह किशोरी की अस्मत लुट रहे वीडियो देखने मे मस्त रहे |

बड़ा सवाल तो यह है कि सुशाषन और विकास का नारा देने वाली योगी सरकार ऐसे कामचोर व भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार कर चुके प्रशाषनिक अधिकारियों/कर्मचारियों पर लगाम कसने में नाकाम क्यों नजर आ रही है |

(रिपोर्ट -तेज प्रताप सिंह, महोबा )