महापुरुषों की मूर्तियों से गुलजार होंगे शहर के मुख्य चौराहे

हरदोई — उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शहीद दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन के सामने स्थित तिकुनियां पार्क में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण फीता काट कर एवं प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया । इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र, अधिशाषी अधिकारी जी.लाल ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया ।इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि नगर की सुन्दरता के लिए सभी चौराहों एवं पार्को में महापुरूषों की मूर्तियां लगवायी जायेगी और इस कार्य में जिला प्रशासन नगर पालिका परिषद को हर सम्भव सहायता प्रदान करेगा । इस अवसर

Written By :

admin

Updated

January 31, 2018

हरदोई — उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शहीद दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन के सामने स्थित तिकुनियां पार्क में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण फीता काट कर एवं प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया ।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र, अधिशाषी अधिकारी जी.लाल ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया ।इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि नगर की सुन्दरता के लिए सभी चौराहों एवं पार्को में महापुरूषों की मूर्तियां लगवायी जायेगी और इस कार्य में जिला प्रशासन नगर पालिका परिषद को हर सम्भव सहायता प्रदान करेगा । इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के सभी सभासद, गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

(रिपोेर्ट-सुनील अर्कवंशी)