मामा ने भांजे के साथ कुकर्म करने के बाद की हत्या

एटा– एटा में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामनें आई है। जहां एक मामा ने ही अपने ही भांजे के साथ कुकर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में जब शक हुआ तो उसने मामा को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने उससे शख्ती से पूंछतांछ की तो आरोपी मामा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस कानूनी कार्यवाही में जुटी हुई है। दरअसल दिल दहला देने वाला ये पूरा मामला निधौलीकलां थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव का है जहां 8 वर्षीय मासूम शिवम कल दोपहर

Written By :

admin

Updated

May 21, 2018

एटा– एटा में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामनें आई है। जहां एक मामा ने ही अपने ही भांजे के साथ कुकर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में जब शक हुआ तो उसने मामा को गिरफ्तार कर लिया ।

पुलिस ने उससे शख्ती से पूंछतांछ की तो आरोपी मामा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस कानूनी कार्यवाही में जुटी हुई है। दरअसल दिल दहला देने वाला ये पूरा मामला निधौलीकलां थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव का है जहां 8 वर्षीय मासूम शिवम कल दोपहर 3 बजे खेलते खेलते अचानक गायब हो गया। शिवम जब घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने उसकी खोजबीन की । इतना ही नहीं खुद हत्यारोपी मामा भी परिजनों के साथ शिवम को तलाशने की नौटंकी करता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो शिवम के छोटे भाई ने बताया कि हत्यारोपी मामा देवेंद्र जो बच्चों का मामा लगता है उसने दोनों भाइयों को दुकान से कोल्डड्रिंक पिलाई थी तभी से शिवम गायब था।

पुलिस ने देवेंद्र को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूंछ तांछ की तो देवेंद्र ने सच कबूल कर लिया और पुलिस ने देवेंद्र की ही निशानदेही पर पेड़ पर लटका मासूम शिवम का शव बरामद कर लिया । फिलहाल पुलिस हत्यारोपी और पूंछ तांछ कर पूरी जानकारी उगलवाने का प्रयास कर रही है।

(रिपोर्ट- आर. बी. द्विवेदी, एटा)