खबर का असर,बीजेपी नेता धनश्याम पर होगी कार्रवाई,थानाध्यक्ष से की थी हाथापाई

कानपुर –उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में बीजेपी नेता और पूर्व चेयरमैन घनश्याम की गुंडई सामने आयी थी । जिसके बाद बीजेपी नेता और पूर्व चेयरमैन होने के चलते प्रशासन मौन था। दरअसल बीजेपी नेता घनश्याम ने जुलूस के दौरान रूरा थानाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठी को सार्वजनिक बेइज़्ज़त कर उनके साथ हाथापायी की थी। वहीं  इस खबर को यूपी समाचार ने बड़ी प्रमुखता से दिखाया था कि किस तरह एक बीजेपी नेता सत्ता के नशे में चूर होकर सार्वजनिक तौर पर एक थानाध्यक्ष से हाथापायी कर रहा है। उसकी बेइज़्ज़त कर रहा है। उधर इस मामले को संज्ञान में लेते

Written By :

admin

Updated

September 24, 2018

कानपुर –उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में बीजेपी नेता और पूर्व चेयरमैन घनश्याम की गुंडई सामने आयी थी । जिसके बाद बीजेपी नेता और पूर्व चेयरमैन होने के चलते प्रशासन मौन था। दरअसल बीजेपी नेता घनश्याम ने जुलूस के दौरान रूरा थानाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठी को सार्वजनिक बेइज़्ज़त कर उनके साथ हाथापायी की थी।

वहीं  इस खबर को यूपी समाचार ने बड़ी प्रमुखता से दिखाया था कि किस तरह एक बीजेपी नेता सत्ता के नशे में चूर होकर सार्वजनिक तौर पर एक थानाध्यक्ष से हाथापायी कर रहा है। उसकी बेइज़्ज़त कर रहा है। उधर इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कानपुर आईजी आलोक सिंह ने यूपी समाचार की खबर पर मुहर लगाते हुए आरोपी बीजेपी नेता घनश्याम पर कार्यवाही करने की बात कही है।

(रिपोर्ट-संजय कुमार,कानपुर देहात)