अब लोकतंत्र सेनानियों का परिचय पत्र भी हुआ भगवा !

इलाहाबाद– उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का परचम लहराने के बाद से ही भगवाकरण का जो सिलसिला चल रहा है ; वह अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस भगवाकरण की कड़ी में लोकतंत्र सेनानियों का परिचय पत्र भी जुड़ गया है।  उत्तर प्रदेश में लगभग 6000 लोकतंत्र सेनानी है, जिसमें इलाहाबाद के 125 लोग भी शामिल हैं। देश में इमरजेंसी के दौरान जेल में बंद रहे लोगों को 2005 में सूबे की मुलायम सिंह यादव सरकार ने लोकतंत्र सेनानी घोषित किया और 500 रुपये की सहायता राशि के साथ उनका गहरे लाल रंग का परिचय पत्र

Written By :

admin

Updated

February 5, 2018

इलाहाबाद– उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का परचम लहराने के बाद से ही भगवाकरण का जो सिलसिला चल रहा है ; वह अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस भगवाकरण की कड़ी में लोकतंत्र सेनानियों का परिचय पत्र भी जुड़ गया है। 

उत्तर प्रदेश में लगभग 6000 लोकतंत्र सेनानी है, जिसमें इलाहाबाद के 125 लोग भी शामिल हैं। देश में इमरजेंसी के दौरान जेल में बंद रहे लोगों को 2005 में सूबे की मुलायम सिंह यादव सरकार ने लोकतंत्र सेनानी घोषित किया और 500 रुपये की सहायता राशि के साथ उनका गहरे लाल रंग का परिचय पत्र भी बनवाया था। अब उसी लाल रंग के परिचय पत्र को योगी सरकार ने भगवा रंग का कर दिया है, जिसे एक बार फिर सपा-भाजपा के बीच राजनैतिक रार शुरू हो गई है।

इस बाबत जब प्रशासनिक अधिकारियों से बात की गई तो उनका कहना था कि लोकतंत्र सेनानियों के परिचय पत्र पहले जिला स्तर पर बनाए जाते थे लेकिन अब यह प्रदेश स्तर पर बनेंगे क्योंकि लोकतंत्र सेनानियों की सुविधाएं भी बढ़ाई जानी है। फिलहाल जो प्रारूप उपलब्ध कराया गया था उसके अनुसार लोकतंत्र सेनानियों की जानकारी व फोटो भेज दी गई है। अब नए आई कार्ड जारी होंगे और वह सेनानियों को वितरित किए जाएंगे ।