रोशनी से जगमगाया शाहरुख का मन्नत, दिवाली से पहले फैंस को देंगे ये तोहफा

मनोरंजन डेस्क– सुपर स्टार शाहरुख खान इस 2 नवंबर को अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। इस जश्न के लिए शाहरुख का घर ‘मन्नत’ भी सजकर तैयार हो गया है। मन्नत को अभी से ही लाइट्स से सजा दिया गया है। शाहरुख के घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। बता दें कि इस बार शाहरुख खान का बर्थडे बहुत ही स्पेशल होने जा रहा है। ऐसी खबरे हैं कि की फिल्म ‘जीरो’ का ट्रेलर उनके बर्थडे के मौके पर रिलीज होने जा रहा है। इस फिल्म में शाहरुख यूनिक रोल प्ले करते हुए नजर

Written By :

admin

Updated

October 31, 2018

मनोरंजन डेस्क– सुपर स्टार शाहरुख खान इस 2 नवंबर को अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। इस जश्न के लिए शाहरुख का घर ‘मन्नत’ भी सजकर तैयार हो गया है। मन्नत को अभी से ही लाइट्स से सजा दिया गया है।

शाहरुख के घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। बता दें कि इस बार शाहरुख खान का बर्थडे बहुत ही स्पेशल होने जा रहा है। ऐसी खबरे हैं कि की फिल्म ‘जीरो’ का ट्रेलर उनके बर्थडे के मौके पर रिलीज होने जा रहा है।

इस फिल्म में शाहरुख यूनिक रोल प्ले करते हुए नजर आएंगे। वे फिल्म में बउवा सिंह के किरदार में नजर आएंगे। ये देखना काफी दिलचस्प होगा की आखिर शाहरुख एक बौने का रोल कैसे प्ले करते है, जो काफी आशिक शायराना व मिजाज का है। फिल्म में कुछ स्पेशल अपीयरेंस भी होंगे। यह फिल्म 21 दिसंबर, 2018 को रिलीज की जाएगी।

शाहरुख का बर्थडे: दुल्हन की तरह सजा मन्नत, तस्वीरें वायरल