अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना

नई दिल्ली– अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज सुबह रवाना हो गया है। यह जत्था भगवंत नगरग में जम्मू के बेस कैंप से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना किया गया है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए देशभर के अलग-अलग हिस्सों से लोग आए थे। यह तीर्थयात्रा बालटाल और पहलगाम से शुरू हुई है। दोनों ही जगह पर शिविर स्थल बनाया गया था, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के मुख्य सलाहकार बीबी व्यास और विजय

Written By :

admin

Updated

June 27, 2018

नई दिल्ली– अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज सुबह रवाना हो गया है। यह जत्था भगवंत नगरग में जम्मू के बेस कैंप से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना किया गया है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए देशभर के अलग-अलग हिस्सों से लोग आए थे।

यह तीर्थयात्रा बालटाल और पहलगाम से शुरू हुई है। दोनों ही जगह पर शिविर स्थल बनाया गया था, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के मुख्य सलाहकार बीबी व्यास और विजय कुमार ने झंडा दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान विजय कुमार ने कहा कि अमरनाथ यात्रा हर वर्ष होने वाला महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जनता की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सुरक्षा एजेंसियों की मदद से हम सभी यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने की पूरी कोशिश करते हैं। हमारी कोशिश होती है कि यात्रियों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो और यातायात आराम से चलता रहे।