सनकी पति ने मासूम बच्चों के सामने ही पत्नी को काट डाला

एटा — जनपद एटा मैं एक सनसनीखेज बारदात के तहत एक क्रूर हैवान पति ने अवैध समन्धो के शक के चलते अपने छोटे छोटे बच्चों के सामने ही अपनी पत्नी की धारधार हथियार से निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति घटना स्थल से फरार हो गया, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते हत्यारे पति को थोड़े देर बाद ही पकड लिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर कानूनी कार्यवाई शुरू कर दी है। बता दें कि पूरा मामला थाना रिजोर क्षेत्र

Written By :

admin

Updated

July 27, 2019

एटा — जनपद एटा मैं एक सनसनीखेज बारदात के तहत एक क्रूर हैवान पति ने अवैध समन्धो के शक के चलते अपने छोटे छोटे बच्चों के सामने ही अपनी पत्नी की धारधार हथियार से निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी पति घटना स्थल से फरार हो गया, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते हत्यारे पति को थोड़े देर बाद ही पकड लिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर कानूनी कार्यवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि पूरा मामला थाना रिजोर क्षेत्र के नगला कन्होली गाँव की रहने वाली उषा देवी और उमेश का है जिसकी 10 वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उनके दो बच्चे भी है। वही शादी के बाद से ही उषा और उमेश में अक्सर अनबन रहती थी क्योंकी सनकी पति उमेश को अपनी पत्नी पर शक था कि उसके किसी के साथ अवैध संबंध है उसी को लेकर इनमें आपस मे विवाद चला आ रहा था।

शुक्रवार उमेश और उषा में फिर से विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि उमेश ने पहले से ही धार पैना कर रखे हुए गड़ासे से उसकी हत्या करने का प्लान था। वही ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि उसने पहले से ही ये प्लान कर रखा था कि उसको उषा की हत्या करनी है, क्योंकि उसने गड़ासा पहले से पैना करके रखा था, जब घर मे बच्चों के सिवा कोई घर मे नही था तभी उसने धारदार हथियार से 3 बार, वार किये और उसने गला रेतकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। जिससे उषा की मौके पर ही मौत हो गयी।

वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वही एसएसपी की मानें तो पुलिस ने आला कत्ल हथियार को बरामद कर लिया है और हत्यारोपी को थोड़ी देर के बाद मौके से ही पकड़ लिया और आगे की कार्यवाई जारी है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी,एटा)