सनकी भाई ने 3 सगी बहनों को मारी गोली, एक की मौत 2 की हालत नाजूक

बदायूं — उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले में नशे में धुत्त एक भाई ने अपनी 3 सगी बहनों को गोली मार दी जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई तथा 2 गंभीर रूप से घायल हो गई।वहीं इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कादरचौक क्षेत्र के रमजानपुर गांव में रहने वाले यामीन कुरैशी की पत्नी अफरोज बेगम ने पुलिस को तहरीर दी है कि उनके पुत्र राहत अली उर्फ आमीन कुरैशी ने रात में नशे में धुत होकर अपनी 3 सगी बहनों नाजरीन(16) खुशनसीब और यास्मीन को

Written By :

admin

Updated

May 31, 2018

बदायूं — उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले में नशे में धुत्त एक भाई ने अपनी 3 सगी बहनों को गोली मार दी जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई तथा 2 गंभीर रूप से घायल हो गई।वहीं इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।

दरअसल पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कादरचौक क्षेत्र के रमजानपुर गांव में रहने वाले यामीन कुरैशी की पत्नी अफरोज बेगम ने पुलिस को तहरीर दी है कि उनके पुत्र राहत अली उर्फ आमीन कुरैशी ने रात में नशे में धुत होकर अपनी 3 सगी बहनों नाजरीन(16) खुशनसीब और यास्मीन को गोली मार दी।

गोली लगने से नाजरीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 बहनों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में दाखिल करवाया किया गया है, जहां से उनको बरेली रैफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आमीन नशे का आदी है। जिस कारण घर में आये दिन झगड़ा होता था।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।