बोलेरो की टक्कर से 10 फीट ऊपर उछलकर सड़क पर गिरा युवक, मौत

बहराइच — राजा मिल चौराहे के निकट सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामगांव थाना अंतर्गत दरहिया गांव निवासी 25 वर्षीय हरिकेश पुत्र मोलहे मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार दोपहर बाद वह राजा मिल चौराहे के निकट दुकान पर फास्ट फूड लेने गया था। लेकर वापस लौटते समय जब वह सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हरिकेश

Written By :

admin

Updated

September 10, 2018

बहराइच — राजा मिल चौराहे के निकट सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रामगांव थाना अंतर्गत दरहिया गांव निवासी 25 वर्षीय हरिकेश पुत्र मोलहे मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार दोपहर बाद वह राजा मिल चौराहे के निकट दुकान पर फास्ट फूड लेने गया था। लेकर वापस लौटते समय जब वह सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हरिकेश 10 फीट ऊंचाई में ऊपर उछलकर सड़क पर गिरा। वाहन उसे रौंदता हुआ निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची रामगांव पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

(रिपोर्ट – अनुराग पाठक , बहराइच )