धमकी देने के कुछ घंटों बाद ही किया नाबालिग का अपहरण, पुलिस ने माँ को थाने से भगाया

हापुड़–योगी सरकार के महिला सुरक्षा के दावे को हापुड़ पुलिस ठेंगा दिखाती हुयी साबित हो रही है। हापुड़ कोतवाली के चंद्र लोक कॉलोनी में दबंगों ने फोन पर धमकी देकर घर से 13 वर्षीय नाबालिग का  अपहरण कर लिया। गौरतलब है कि फोन से अपहरण की धमकी देने के कुछ घंटों बाद ही अपहरणकर्ताओं ने बेटी का अपहरण किया। इतना ही नहीं जब बेटी के अपहरण की सूचना देने के लिए माँ थाने पहुची तो उनको पुलिस ने थाने से भगा दिया। पूरा परिवार लगातार 3 दिन से पुलिस के चक्कर काट रहा है , लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं

Written By :

admin

Updated

December 15, 2017

हापुड़–योगी सरकार के महिला सुरक्षा के दावे को हापुड़ पुलिस ठेंगा दिखाती हुयी साबित हो रही है। हापुड़ कोतवाली के चंद्र लोक कॉलोनी में दबंगों ने फोन पर धमकी देकर घर से 13 वर्षीय नाबालिग का  अपहरण कर लिया। गौरतलब है कि फोन से अपहरण की धमकी देने के कुछ घंटों बाद ही अपहरणकर्ताओं ने बेटी का अपहरण किया।

इतना ही नहीं जब बेटी के अपहरण की सूचना देने के लिए माँ थाने पहुची तो उनको पुलिस ने थाने से भगा दिया। पूरा परिवार लगातार 3 दिन से पुलिस के चक्कर काट रहा है , लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं की जा रही है ।