सपा से मेयर पद की किन्नर प्रत्याशी ने किया मतदान,कहा-‘ राम मेरे साथ हैं’

अयोध्या– पहली बार बने नगर निगम बने अयोध्या में पहले चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। जिला प्रशासन भी चुनाव के प्रति बेहद संवेदनशील है और चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सेक्टर वार मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ-साथ संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान स्थलों की निगरानी की पूरी व्यवस्था है। अयोध्या नगर निगम में सबसे पहले वोट डालने वाले धीरज ने कहा-“इस बार अयोध्या नगर निगम की वोटिंग का केंद्र बिंदु है। वहीं, अपना मत डालने के बाद सपा मेयर पद की किन्नर प्रत्याशी गुलशन बिंदु जनता के अलावा राम के सहारे जीत का दावा करते हुए

Written By :

admin

Updated

November 22, 2017

अयोध्या– पहली बार बने नगर निगम बने अयोध्या में पहले चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। जिला प्रशासन भी चुनाव के प्रति बेहद संवेदनशील है और चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सेक्टर वार मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ-साथ संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान स्थलों की निगरानी की पूरी व्यवस्था है।

अयोध्या नगर निगम में सबसे पहले वोट डालने वाले धीरज ने कहा-“इस बार अयोध्या नगर निगम की वोटिंग का केंद्र बिंदु है। वहीं, अपना मत डालने के बाद सपा मेयर पद की किन्नर प्रत्याशी गुलशन बिंदु जनता के अलावा राम के सहारे जीत का दावा करते हुए दिखाई दीं। 

सपा मेयर पद की किन्नर प्रत्याशी गुलशन बिंदु ने पहले पूजा किया फिर मतदान करने पहुंची। वोट डालने के बाद बिन्दु ने कहा- “जनता तो चाहे प्रधानमंत्री बना दे या चाहे तो मेयर लेकिन राम उनके साथ हैं। उन्होंने 14 साल तक राम की तपस्या की है।”