राजधानी की मर्दानी,तमंचा लिए लुटेरे को बहादुर महिला ने ऐसे चटाई धूल…

लखनऊ –राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर में अपने घर के दरवाजे पर खड़ी महिला से चेन लूटने की कोशिश बाइक सवार बदमाशों को भारी पड़ी। तमंचे के बल पर चेन लूट की वारदात को अंजाम देने के फिराक गले बदमाशों को महिला ने अपनी जान की परवाह  न करते हुए पीट-पीटकर भगा दिया।वहीं पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस ने फुटेज के आधार पर बाइक सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल मामला इंदिरानगर के बी-ब्लॉक का है यह निवासी गौरव वर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार दोपहर में गौरव की मां

Written By :

admin

Updated

May 30, 2019

लखनऊ –राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर में अपने घर के दरवाजे पर खड़ी महिला से चेन लूटने की कोशिश बाइक सवार बदमाशों को भारी पड़ी।

तमंचे के बल पर चेन लूट की वारदात को अंजाम देने के फिराक गले बदमाशों को महिला ने अपनी जान की परवाह  न करते हुए पीट-पीटकर भगा दिया।वहीं पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस ने फुटेज के आधार पर बाइक सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल मामला इंदिरानगर के बी-ब्लॉक का है यह निवासी गौरव वर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार दोपहर में गौरव की मां उर्मिला देवी घर के दरवाजे पर खड़ी थीं। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। महिला के पास पहुंचते ही बदमाश ने झपट्टा मारकर चेन लूटने कूी कोशिश की। महिला ने उसका हाथ तेजी के साथ झटक दिया। इसी बीच बदमाश ने तमंचा निकाल कर महिला को डराने की कोशिश की  लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाते हुए उन्हें दौड़ा लिया।वहीं अचानक महिला के हमलावर होने से बदमाशों का संतुलन गड़बड़ा गया और भाग निकले।

बता दें कि दोपहर के वक्त सन्नाटा था। इस दौरान वह शोर भी मचाती रहीं, शोर सुनकर लोग घर से बाहर निकले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू किया।