द.अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, शुरुआती 3 वनडे नहीं खेलेंगा यह दिग्गज

स्पोर्ट्स डेस्क —  भारत खिलाफ होने वाली छह मैचों की वन-डे सीरीज़ से पहले दक्षिण अफ्रीका टीम को तगड़ा झटका लगा है. सीरीज़ के शुरुआती तीन वन-डे मैचों में उसके स्टार खिलाड़ी एबी डीविलियर्स उंगली में चोट के कारण नहीं खेलेंगे. हालांकि मेजबान टीम ने अभी तक डीविलियर्स के विकल्प की घोषणा नहीं की है.उम्मीद है कि वह आखिरी के तीन वन-डे मैचों के लिए वह उपलब्ध रहेंगे.क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने एक बयान में कहा, ‘डीविलियर्स की उंगली में चोट है जो उन्हें तीसरे टेस्ट मैच के दौरान लग गई थी. उन्हें इस चोट से निकलने में तकरीबन दो

Written By :

admin

Updated

January 31, 2018

स्पोर्ट्स डेस्क —  भारत खिलाफ होने वाली छह मैचों की वन-डे सीरीज़ से पहले दक्षिण अफ्रीका टीम को तगड़ा झटका लगा है. सीरीज़ के शुरुआती तीन वन-डे मैचों में उसके स्टार खिलाड़ी एबी डीविलियर्स उंगली में चोट के कारण नहीं खेलेंगे.

हालांकि मेजबान टीम ने अभी तक डीविलियर्स के विकल्प की घोषणा नहीं की है.उम्मीद है कि वह आखिरी के तीन वन-डे मैचों के लिए वह उपलब्ध रहेंगे.क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने एक बयान में कहा, ‘डीविलियर्स की उंगली में चोट है जो उन्हें तीसरे टेस्ट मैच के दौरान लग गई थी. उन्हें इस चोट से निकलने में तकरीबन दो सप्ताह का समय लगेगा.’उन्होंने कहा, ‘सीएसए की मेडिकल टीम को उम्मीद है कि डीविलियर्स चौथे वनडे में टीम के साथ होंगे जो 10 फरवरी को खेला जाएगा. चयनकर्ताओं ने उनके विकल्प के नाम का ऐलान नहीं करने का फैसला किया है.

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गयी भारतीय टीम टेस्ट सीरीज तो गवां चुकी है. अब विराट एंड कंपनी की अगली परीक्षा वनडे मैचों की सीरीज में होगी. दोनों टीमों के बीच 6 मैचों की वनडे सीरीज पहला मैच एक फरवरी को डरबन में खेला जाएगा.