फतेहपुर: भड़का किसानों का गुस्सा, जेई को बनाया बंधक

फतेहपुर–सरकार और सरकारी नुमाइंदे हो या राज्य नेता सभी किसानो की खुशहाली की बात भले ही करते हो, मगर आज का किसान अपनी बर्बादी की गाथा दर दर सुनाते नज़र आ रहा है। किसान फसल बोता हैं, उसके पीछे उसके हज़ारो सपने होते हैं। किसी को महाजन का कर्ज अदा करना तो किसी को अपनी बेटी की शादी करना तो किसी को बेटे की पढ़ाई का पैसा चुकाना है।  मगर यह सारे सपने उस वक़्त शीशे की तरह चूर चूर हो जाते हैं , जब उसकी फसल बर्बादी के तराने गाना शुरू कर देती हैं। आज उत्तर प्रदेश के फतेहपुर

Written By :

admin

Updated

October 31, 2018

फतेहपुर–सरकार और सरकारी नुमाइंदे हो या राज्य नेता सभी किसानो की खुशहाली की बात भले ही करते हो, मगर आज का किसान अपनी बर्बादी की गाथा दर दर सुनाते नज़र आ रहा है। किसान फसल बोता हैं, उसके पीछे उसके हज़ारो सपने होते हैं। किसी को महाजन का कर्ज अदा करना तो किसी को अपनी बेटी की शादी करना तो किसी को बेटे की पढ़ाई का पैसा चुकाना है। 

मगर यह सारे सपने उस वक़्त शीशे की तरह चूर चूर हो जाते हैं , जब उसकी फसल बर्बादी के तराने गाना शुरू कर देती हैं। आज उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जी में किसानो का गुस्सा देखने को मिला बहुआ ब्लाक के समीप मैदान में । किसानो ने धरना प्रदर्शन कर जेई को बंधक बनाकर किसानो को समय समय पर लाइट और ट्रांसफार्मर और नहरों में पानी ना आने से परेशान किसानो ने अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया। वहीँ किसानो की माने तो बिजली नहीं मिल रही हैं। क्षेत्र के ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं। जिसको बदलने का काम विभाग नहीं कर रहा हैं। यही नहीं किसानो ने यह भी बताया की हमारे यहां महीनो से ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं। बिजली नहीं हमारे पास और बिजली बिल बराबर आ रहा हैं। 

वही किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने बताया की मुख्यमंत्री जी ने कहा था की 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदल जायेगा मगर सात महीने हो गये। नहर में पानी नहीं हैं। वही कारागार राज्य मंत्री जय कुमार जैकी पर बयानबाजी करते हुए कहा कि उनको तो सब ठीक लग रहा हैं। अगर सब ठीक होता तो किसान यहां बैठा न होता। उन्होंने कहा की एक फीडर में लगभग ढाई सौ ट्रांसफार्मर खराब पड़े हुए हैं। उनको किसानो की समस्या दिख नहीं रही हैं। 

(रिपोर्ट- नितेश श्रीवास्तव , फतेहपुर)