श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट से ठीक पहले आतंकी ने किया था ये काम, फोटोज में देखिए हरकतें…

कोलंबो–श्रीलंका में इस्टर के दिन हुए आतंकी हमलों का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है।। होटल में ब्लास्ट को अंजाम देने के लिए हमलावर बैकपैक लेकर लिफ्ट से गए थे। एक हमलावर ने बच्ची के सिर पर हाथ भी रखा था। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि लिफ्ट में ब्लास्ट से कुछ मिनट पहले दोनों आतंकियों ने कुछ बात की थी। दोनों ने बैकपैक ले रखा था और आखिरी क्षण में कुछ बातचीत करते दिखे। एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक आतंकी ने वारदात को अंजाम देने से ठीक पहले एक खेलती हुई बच्ची के

Written By :

admin

Updated

April 24, 2019

कोलंबो–श्रीलंका में इस्टर के दिन हुए आतंकी हमलों का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है।। होटल में ब्लास्ट को अंजाम देने के लिए हमलावर बैकपैक लेकर लिफ्ट से गए थे। एक हमलावर ने बच्ची के सिर पर हाथ भी रखा था।

फुटेज में दिखाई दे रहा है कि लिफ्ट में ब्लास्ट से कुछ मिनट पहले दोनों आतंकियों ने कुछ बात की थी। दोनों ने बैकपैक ले रखा था और आखिरी क्षण में कुछ बातचीत करते दिखे। एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक आतंकी ने वारदात को अंजाम देने से ठीक पहले एक खेलती हुई बच्ची के सिर पर आत्मीयता से हाथ रखा था। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि सेबस्टियन चर्च में घटना को अंजाम देने से पहले एक हमलावर ने सड़क पर खेल रही बच्ची के सिर पर प्यार से हाथ रखा था।

हमलावर इसके बाद ही चर्च गया और वहां उसने आत्मघाते हमले को अंजाम दिया। बच्ची के दादा दिलीप फर्नांडो ने बताया, ‘मास (ईसाई धर्म में होनेवाली सामूहिक प्रार्थना) के बाद मेरे परिवार ने एक युवक को भारी बैकपैक के साथ चर्च में प्रवेश करते देखा था। उसने मेरी पोची के बगल से गुजरते हुए उसके सिर पर हाथ रखा था। वही आत्मघाती हमलावर था।’

श्री लंका के जांच अधिकारियों का कहना है कि शंगरी-ला होटल में ब्लास्ट को अंजाम देनेवाला एक हमलावर कोलंबो के बहुत अमीर मसालों के व्यापारी का पुत्र है। ईस्टर अटैक में अब तक 320 से अधिक लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। जांच टीम का कहना है कि इस हमले को अंजाम देने की तैयारी करनेवालों में एक कोलंबो के अमीर व्यापारी के दो बेटे शामिल हैं। इन्हीं दो लड़कों में से एक ने शंगरी-ला होटल में ब्लास्ट को अंजाम दिया। 

The attacks have devastated the country.