जम्मू कश्मीर में सेना के काफिले पर आतंकी हमला

न्यूज डेस्क — जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने अनंतनाग के लजीबल में सेना के काफिले पर फायरिंग की है।इस हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान घायल हो गए हैं। वहीं सर्च ऑपरेशन जारी है।   जानकारी के मुताबिक पहलगाम-अनंतनाग रोड पर लजीबल के पास आतंकियों ने सीआरपीएफ की गाड़ियों पर अंधाधुंध फायरिंग की है। हमले में अभी पांच जवानों के घायल होने की खबर है। इलाके को सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल आतंकियों को खोज निकालने का अभियान चलाया जा रहा है।ऐसा माना जा रहा

Written By :

admin

Updated

November 2, 2017

न्यूज डेस्क — जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने अनंतनाग के लजीबल में सेना के काफिले पर फायरिंग की है।इस हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान घायल हो गए हैं। वहीं सर्च ऑपरेशन जारी है।

 

जानकारी के मुताबिक पहलगाम-अनंतनाग रोड पर लजीबल के पास आतंकियों ने सीआरपीएफ की गाड़ियों पर अंधाधुंध फायरिंग की है। हमले में अभी पांच जवानों के घायल होने की खबर है। इलाके को सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल आतंकियों को खोज निकालने का अभियान चलाया जा रहा है।ऐसा माना जा रहा है कि आतंकी इसी इलाके में छिपे में छिपे हो सकते हैं। हमलावारों की तलाश में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।