आगरा में खनन माफिया का आतंक, ट्रैक्टर रोकने पर दरोगा को मारी गोली

आगरा–उत्तर प्रदेश में खनन माफिया अब यूपी पुलिस को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। आगरा जनपद में बेखौफ खनन माफिया ने एक बार फिर दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। घटना मध्याह्न करीब 12 बजे की है। घटना गांव सदूपुरा पीपलरास्ते पर हुई है। थाना इरादत नगर में तैनात अंडर ट्रेनिंग सब इंस्पेक्टर निशामक त्यागी एक प्रार्थना पत्र की जांच को गांव सदूपुरा जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने देखा कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चंबल सेंड लेकर आ रही है। उन्होंने चालक को रुकने का इशारा किया। चालक रुक गया। दरोगा ने मोबाइल से उसकी फोटो खींच ली।

Written By :

Shweta Singh

Updated

November 4, 2019

आगरा–उत्तर प्रदेश में खनन माफिया अब यूपी पुलिस को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। आगरा जनपद में बेखौफ खनन माफिया ने एक बार फिर दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है।

घटना मध्याह्न करीब 12 बजे की है। घटना गांव सदूपुरा पीपलरास्ते पर हुई है। थाना इरादत नगर में तैनात अंडर ट्रेनिंग सब इंस्पेक्टर निशामक त्यागी एक प्रार्थना पत्र की जांच को गांव सदूपुरा जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने देखा कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चंबल सेंड लेकर आ रही है। उन्होंने चालक को रुकने का इशारा किया। चालक रुक गया। दरोगा ने मोबाइल से उसकी फोटो खींच ली। यह देख चालक नीचे उतर गया। गुत्थम-गुत्था हो गई। चालक ने तमंचा निकाला और गोली चला दी।

गोली दरोगा की जांघ से पार निकल गई। आरोपित चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। रास्ते में कई ग्रामीण बाल-बाल बचे। दरोगा जख्मी हालत में ही बाइक चलाकर गांव के बाहर तक आया। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मी उन्हें आगरा लेकर आए। एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

हमलावर की पहचान धौलपुर के राजाखेड़ा के आम का पुरा निवासी बबलू के रूप में हुई है। उसके खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया गया है। उधर, घायल दरोगा का उपचार आगरा में देहली गेट स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल में चल रहा है।