बगावत पड़ी भारी, कांग्रेस ने यूपी के दस दिग्गज नेताओं को पार्टी से निकाला

लखनऊ — उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति द्वारा एक प्रेस नोट के माध्यम से बताया गया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के संज्ञान में आया था …कि निम्न लोगों द्वारा विगत कुछ समय से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी से सम्बन्धित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्णयों पर अनवरत, अनावश्यक रुप से सार्वजनिक तौर पर बैठक करके विरोध किया जा रहा है। इन बैठकों व मीडिया वक्तव्यों से कांग्रेस पार्टी की छवि धूमिल हुई है। आपका यह आचरण पार्टी की नीतियों और आदर्शों के विपरीत है। निंम्न लोगों का ये कृत्य घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है।

Written By :

Shweta Singh

Updated

November 25, 2019

लखनऊ — उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति द्वारा एक प्रेस नोट के माध्यम से बताया गया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के संज्ञान में आया था

…कि निम्न लोगों द्वारा विगत कुछ समय से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी से सम्बन्धित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्णयों पर अनवरत, अनावश्यक रुप से सार्वजनिक तौर पर बैठक करके विरोध किया जा रहा है। इन बैठकों व मीडिया वक्तव्यों से कांग्रेस पार्टी की छवि धूमिल हुई है। आपका यह आचरण पार्टी की नीतियों और आदर्शों के विपरीत है। निंम्न लोगों का ये कृत्य घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। अनुशासन समिति ने आपको कारण बताओ नोटिस भी जारी कर जवाब हेतु 24 घंटे का समय दिया गया था। आपके द्वारा दिये गये जवाब से अनुशासन समिति संतुष्ट नहीं है।

निम्न सभी को कांग्रेस संविधान की अनुशासनात्मक धाराओं के अनुरूप अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अनुमति के उपरान्त पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।

1 – सन्तोष सिंह – पूर्व सांसद , सदस्य अ०भा० कांग्रेस कमेटी

2 – सिराज मेंहदी – पूर्व एम० एल० सी० . सदस्य अ०भा० कांग्रेस कमेटी

3 – रामकृष्ण द्विवेदी – पूर्व गृहमंत्री – उ0प्र0 शासन , सदस्य अ०भा० काग्रेस कमेटी

4 – सत्यदेव त्रिपाठी – पूर्व मंत्री – उ० प्र० . सदस्य अ०भा० काग्रेस कमेटी

5 – राजेन्द्र सिंह सोलंकी , सदस्य अ०भा० कांग्रेस कमेटी

6 – भूधर नारायण मिश्रा – पूर्व विधायक , सदस्य अ०भा० कांग्रेस कमेटी

7 – विनोद चौधरी – पूर्व विधायक

8 – नेक चन्द्र पाण्डेय – पूर्व विधायक

9 – स्वयं प्रकाश गोस्वामी – पूर्व अध्यक्ष – यूथ कांग्रेस

10 – संजीव सिंह – पूर्व जिलाध्यक्ष , गोरखपुर