मकान पर गिरी मस्जिद की मीनार, मां-बेटे की दबकर मौत

बलरामपुर — मौसम के बदले मिजाज ने अवध के कई जिलों में जमकर कहर ढाया। तेज आंधी तूफान के चलते बलरामपुर के महाराजगंज थाना क्षेत्र में मस्जिद की मीनार गिर जाने से मां-बेटे की मौत हो गई।  जबकि 2 बच्चे घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूरे बक्श दुल्हिनडीह गांव में स्थित करीब 55 फुट ऊंची मस्जिद की मीनार अचानक भरभराकर पड़ोस के घर पर गिर गई। हादसे में अमिरूननिशां और उसके 2 वर्षीय पुत्र मोईन की मौत हो गई जबकि परिवार के 2 बच्चे 60 साल की सबा और 5 साल का मोहसिन घायल हो गया। ग्रामीणों

Written By :

admin

Updated

May 1, 2018

बलरामपुर — मौसम के बदले मिजाज ने अवध के कई जिलों में जमकर कहर ढाया। तेज आंधी तूफान के चलते बलरामपुर के महाराजगंज थाना क्षेत्र में मस्जिद की मीनार गिर जाने से मां-बेटे की मौत हो गई।  जबकि 2 बच्चे घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूरे बक्श दुल्हिनडीह गांव में स्थित करीब 55 फुट ऊंची मस्जिद की मीनार अचानक भरभराकर पड़ोस के घर पर गिर गई। हादसे में अमिरूननिशां और उसके 2 वर्षीय पुत्र मोईन की मौत हो गई जबकि परिवार के 2 बच्चे 60 साल की सबा और 5 साल का मोहसिन घायल हो गया।

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायल बच्चों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती करा दिया। इस बीच जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने के संबंधित विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए हैैं।