शिक्षक की गोली मारकर हत्या, फैली सनसनी

एटा–जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित कासगंज रोड पर गुरुवार को बाइक सवार एक शिक्षक को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगते ही बाइक पर सवार व्यक्ति सड़क किनारे पड़ा मिला है। दरअसल शांति नगर निवासी सचिन सोलंकी आरएसएस के प्रांतीय कार्यवाहक राजपाल सिंह चौहान के रिश्तेदार बताए जाते है और शिक्षा बिभाग में एक शिक्षक बताए जाते है जो कि मारहरा ब्लॉक में उनकी तैनाती थी। वो किसी काम से कासगंज रोड पर गए हुए थे इस दौरान बदमाशों ने उनके सीने में गोली मार दी और आरोपी मौके से फरार हो गए। वही गोली लगते

Written By :

Shweta Singh

Updated

December 5, 2019

एटा–जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित कासगंज रोड पर गुरुवार को बाइक सवार एक शिक्षक को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगते ही बाइक पर सवार व्यक्ति सड़क किनारे पड़ा मिला है।

दरअसल शांति नगर निवासी सचिन सोलंकी आरएसएस के प्रांतीय कार्यवाहक राजपाल सिंह चौहान के रिश्तेदार बताए जाते है और शिक्षा बिभाग में एक शिक्षक बताए जाते है जो कि मारहरा ब्लॉक में उनकी तैनाती थी। वो किसी काम से कासगंज रोड पर गए हुए थे इस दौरान बदमाशों ने उनके सीने में गोली मार दी और आरोपी मौके से फरार हो गए। वही गोली लगते ही सचिन मुंह के बल सड़क किनारे गिर पड़े। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने घायल सचिन सोलंकी को जिला अस्पताल पहुंचाया और जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया है।

परिजन चिकित्सक पर प्राथमिक उपचार सही से ना करने का आरोप लगा रहे थे और जिला अस्पताल में उपचार की उचित व्यवस्था न होने के चलते घायल की स्थिति बिगड़ती देख चिकित्सक डॉ बी. सागर ने गंभीर घायल सचिन को हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया गया है। यदि सचिन के नजदीकियों और बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष रामसेवक पहलवान की मानें तो रास्ते मे एम्बुलेंस से ले जाते वक्त रास्ते मे उनकी मौत हो गई जहा उनके शव को लेकर एटा आ रहे है और परिजनों में कोहराम मच गया है।

सूचना पर एसएसपी सुनील कुमार सिंह,एएसपी संजय कुमार सहित भारी पुलिस बल मौके पर और जिला अस्पताल में तैनात कर दिया गया है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)