बेरहम शिक्षक की पिटाई से छात्रा आईसीयू में भर्ती

फर्रुखाबाद–कैसे पढ़ेगा इंडिया कैसे बढ़ेगा इंडिया जब स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की जगह टीचर बेरहमी से मारपीट करे । मामला थाना मऊदरवाज़ा क्षेत्र के प्राइवेट स्कूल बाबूसिंह मांटेसरी स्कूल में बेहरहम शिक्षक ने छात्रा की पिटाई कर दी जिससे उसकी हालत गम्भीर हो गई परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है और साथ ही थाने में तहरीर दी है। बीबीगंज की रहने वाली छात्रा पिंकी अपने भाई के साथ उसी में कक्षा 7 पढ़ती है।आज सुबह अपने बड़े भाई के साथ स्कूल में पहुंची ।क्लास में किसी बात को लेकर शिक्षक शोभित ने उसकी पिटाई कर दी ।

Written By :

admin

Updated

December 1, 2018

फर्रुखाबाद–कैसे पढ़ेगा इंडिया कैसे बढ़ेगा इंडिया जब स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की जगह टीचर बेरहमी से मारपीट करे । मामला थाना मऊदरवाज़ा क्षेत्र के प्राइवेट स्कूल बाबूसिंह मांटेसरी स्कूल में बेहरहम शिक्षक ने छात्रा की पिटाई कर दी जिससे उसकी हालत गम्भीर हो गई परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है और साथ ही थाने में तहरीर दी है।

बीबीगंज की रहने वाली छात्रा पिंकी अपने भाई के साथ उसी में कक्षा 7 पढ़ती है।आज सुबह अपने बड़े भाई के साथ स्कूल में पहुंची ।क्लास में किसी बात को लेकर शिक्षक शोभित ने उसकी पिटाई कर दी । मारपीट से बेहोश होकर क्लास में गिर गई जिसकी सूचना छात्रा पिंकी के बड़े भाई ने अपनी दादी फूल श्री को दी। उन्होंने स्कूल पहुंचकर अपनी नातिन को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि टीचर ने पहले सिर पर लकड़ी से मारा उसके बाद गालों पर तमाचे मारने से बेहोश होकर दीवार पर गिरी उसके कुर्सी पर जा गिरी वही बेहोश हो गई थी । पुलिस में शिकायत की है अब आगे की कार्यवाही पुलिस कितनी करती है यह बाद में देखा जायेगा।

सबसे बड़ी बात यह जिस छात्रा की टीचर द्वारा पिटाई की गई है उसके माता पिता कोई नही है उसका पालन पोषण उसके बाबा दादी ही करते है।वही अस्पताल के डॉक्टर शम्भू का कहना यहां पर छात्रा पिंकी को बेहोसी की हालत में भर्ती कराया गया था।इलाज किया जा रहा है पहले से हालत में सुधार है लेकिन अभी होश में नही आई है।

(रिपोर्ट- दिलीप कटियार, फर्रुखाबाद )