टाटा मैजिक व सूमो की भिड़ंत में चार की मौत, तीन घायल

बहराइच — लखनऊ-बहराइच मार्ग पर अट्ठैसा के निकट शुक्रवार तड़के मैजिक व सूमो गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भिड़ंत में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया।जहाँ पर इन सभी का इलाज किया जा रहा है ।   जबकि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के बाद मृतकों के परिवारीजनों की तलाश की जा रही है।लखनऊ-बहराइच मार्ग पर जरवलरोड थाना अंतर्गत जरवल चौकी से एक किलोमीटर की दूरी पर बहराइच की ओर से लखनऊ

Written By :

admin

Updated

November 17, 2017

बहराइच — लखनऊ-बहराइच मार्ग पर अट्ठैसा के निकट शुक्रवार तड़के मैजिक व सूमो गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भिड़ंत में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया।जहाँ पर इन सभी का इलाज किया जा रहा है ।

 

जबकि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के बाद मृतकों के परिवारीजनों की तलाश की जा रही है।लखनऊ-बहराइच मार्ग पर जरवलरोड थाना अंतर्गत जरवल चौकी से एक किलोमीटर की दूरी पर बहराइच की ओर से लखनऊ जा रही मैजिक व सूमो गोल्ड में गुरुवार सुबह चार बजे आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ियों पर सवार चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए।

घायलों की चीख सुनकर जरवल चौकी इंचार्ज टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया। जहाँ पर उनका इलाज चल रहा है  अभी तक घायलों व मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।  थानाध्यक्ष जरवलरोड विद्यासागर वर्मा का कहना है कि मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।

रिपोेर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच