टप्पेबाजों ने व्यापारी की बाइक से उड़ाए 2 लाख की रूपए

एटा–जनपद एटा में टप्पेबाज बदमाशों का खुला आतंक जारीहै। दिनदहाड़े बदमाशों ने गल्ला व्यापारी के 2 लाख रुपये बाइक की डिग्गी से टप्पेबाजी कर पार कर दिये ।पूरा मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के नगर में बैंक ऑफ इंडिया का है। आपको बता दें कि जनपद एटा में टप्पेबाज बदमाशों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। आए दिन कोई न कोई बड़ी घटना को अंजाम दे ही देते हैं। ताजा मामला जनपद के अलीगंज कोतवाली में देखने को जहां एक गल्ला व्यापारी अशोक कुमार गुप्ता ने अपने बैंक खाते से 2 लाख रुपये निकाले जो कि खाता अलीगंज

Written By :

Shweta Singh

Updated

September 19, 2019

एटा–जनपद एटा में टप्पेबाज बदमाशों का खुला आतंक जारीहै। दिनदहाड़े बदमाशों ने गल्ला व्यापारी के 2 लाख रुपये बाइक की डिग्गी से टप्पेबाजी कर पार कर दिये ।पूरा मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के नगर में बैंक ऑफ इंडिया का है।

आपको बता दें कि जनपद एटा में टप्पेबाज बदमाशों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। आए दिन कोई न कोई बड़ी घटना को अंजाम दे ही देते हैं। ताजा मामला जनपद के अलीगंज कोतवाली में देखने को जहां एक गल्ला व्यापारी अशोक कुमार गुप्ता ने अपने बैंक खाते से 2 लाख रुपये निकाले जो कि खाता अलीगंज नगर की शाखा बैंक ऑफ इंडिया में है।

व्यापारी ने बताया कि वह वहां से थोड़ा आगे यूको बैंक के पास आया वहां एक युवक फोन पर बात कर रहा था जो रास्ते मे खड़ा था। व्यापारी जब अपनी गल्ले की दुकान पर पहुचा तो देखा उसकी बाइक से रुपये का बैग पार हो गए। तुरंत सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खँगालने चालू कर दिए हैं। अभी तक टप्पेबाजों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)