संजय लीला भंसाली की फिल्‍म में पहली बार डबल रोल में दिखेंगी तापसी पन्‍नू

पिंक, मनमर्जियां, सांड की आंख और मुल्‍क जैसी फिल्‍मों में शानदार अभिनय करने वाली तापसी पन्‍नू ने हाल ही में संजय लीला भंसाली की नई फिल्‍म साइन की है. इस फिल्‍म का नाम 'सिया जिया' है.

Written By :

SK Sharma

Updated

November 30, 2019

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड में लगातार अपने फिल्मों के चुनाव और सफलता के जरिए तापसी सिनेमा जगत का एक नया मुकाम हासिल कर चुकी. आम तौर पर माना जाता है कि एक्टर या तो ताबड़तोड़ फिल्में दे सकता है या फिर अपने हर एक किरदार पर काम कर उसे खास बना सकता है.

वहीं बॉलीवुड में फिल्‍मों के चयन और दमदार एक्टिंग के दम पर अपनी अलग पहचान बना चुकी तापसी पन्‍नू इस बार पर्दे पर अलग रोल में नजर आने वाली हैं. पिंक, मनमर्जियां, सांड की आंख और मुल्‍क जैसी फिल्‍मों में शानदार अभिनय करने वाली तापसी पन्‍नू ने हाल ही में संजय लीला भंसाली की नई फिल्‍म साइन की है. इस फिल्‍म का नाम ‘सिया जिया’ है.बताया जा रहा है कि तापसी पन्‍नू अपने करियर में पहली बार इस फिल्‍म में डबल रोल में नजर आएंगी.

जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग अगले साल यानी 2020 में शुरू हो सकती है. इस फिल्‍म को शबीना खान सह निर्मित करेंगी.फिल्‍म से जुड़े लोगों का कहना है कि भले ही फिल्‍म में एक्‍ट्रेस के रूप में तापसी पन्‍नू और इसकी स्क्रिप्‍ट तैयार हो गई हो, लेकिन अभी भी इसके निर्देशक का चयन होना बाकी है.इसके अलावा तापसी जल्‍द ही फिल्म ‘थप्पड़’ और ‘रश्मि रॉकेट’ में भी नजर आने वाली हैं.