…जब म्यूजिक अलबम में स्वतंत्र देव सिंह को देख तालियों से गूँज उठा पूरा हॉल

लखनऊ–‘दुनिया देखी जहाँ देखा अये लखनऊ, मगर तुझसा कहाँ देखा मन मोह लेती है तेरी मेहमान नवाज़ी ज़िक्र तहज़ीब का आया तो बस तुझको वहां देखा…’ इन लाइनों के साथ जब सिनेमा परदे पर रशिया की कलाकार बी-एलेना लखनऊ में घूमती नज़र आयीं तो ऑडी तालियों से गूँज उठा। कल एस आर एस सिनेमा में पर्यटन-विशेष म्यूजिकल वीडियो सलाम लखनऊ को उम्मीद संस्था ने इमेज आर्ट क्रियेशन्स प्रोडक्शन के साथ मिलकर प्रदर्शित किया।जिसका लोकार्पण भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष माननीय स्वतंत्र देव सिंह जी ने किया। दर्शकों का उत्साह दुगना हो गया जब सबने स्वयं उनको भी परदे पर एक

Written By :

Shweta Singh

Updated

January 10, 2020

लखनऊ–‘दुनिया देखी जहाँ देखा
अये लखनऊ, मगर तुझसा कहाँ देखा
मन मोह लेती है तेरी मेहमान नवाज़ी
ज़िक्र तहज़ीब का आया तो बस तुझको वहां देखा…’

इन लाइनों के साथ जब सिनेमा परदे पर रशिया की कलाकार बी-एलेना लखनऊ में घूमती नज़र आयीं तो ऑडी तालियों से गूँज उठा। कल एस आर एस सिनेमा में पर्यटन-विशेष म्यूजिकल वीडियो सलाम लखनऊ को उम्मीद संस्था ने इमेज आर्ट क्रियेशन्स प्रोडक्शन के साथ मिलकर प्रदर्शित किया।जिसका लोकार्पण भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष माननीय स्वतंत्र देव सिंह जी ने किया।

दर्शकों का उत्साह दुगना हो गया जब सबने स्वयं उनको भी परदे पर एक विकलांग की मदद करते हुए देखा। बता दें लेखक व निर्देशक राजेश्वर पान्डेय राज ने हयात हुसैन की आवाज़ में अर्जुन टंडन के संगीत से सजा कर ये थीम सांग तैयार किया।

उक्त वीडियो फ़िल्म की मुख्य अदाकारा बी-एलेना ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। एलेना ने बताया कि वाक़ई में लखनऊ भारत का नायाब शहर है जहाँ आने के बाद कोई इसको भूल नहीं सकता। एलेना यहाँ के पानीपूरी और चिकन के कपड़े को बहुत याद करती हैँ। गीत को खूबसूरती से फिल्माया है नवीन धीमान ने और परिकल्पना की है शैली राज पान्डेय ने। यह विडियो दर्शक 15 जनवरी को देख पाएंगे।