परिवर्तन कुंभ में उमड़ा स्वराज सेनानियों का कुनबा

लखनऊ–राजधानी में रविवार सुबह से ही परिवर्तन कुंभ में डेढ़ लाख स्वराज सेनानी जुटने लगे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहयोगी संगठन एकल अभियान की तरफ से होने वाले इस आयोजन को लेकर रमाबाई मैदान में तैयारियां हो गई हैं। तीन दिन के आयोजन में 17 और 18 फरवरी को लोहिया विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार में एकल अभियान पर मंथन होगा। परिवर्तन कुंभ में 17 फरवरी को सुबह के सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 18 फरवरी को समापन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। इससे पहले रविवार को परिवर्तन कुंभ के पहले दिन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ

Written By :

Shweta Singh

Updated

February 17, 2020

लखनऊ–राजधानी में रविवार सुबह से ही परिवर्तन कुंभ में डेढ़ लाख स्वराज सेनानी जुटने लगे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहयोगी संगठन एकल अभियान की तरफ से होने वाले इस आयोजन को लेकर रमाबाई मैदान में तैयारियां हो गई हैं।

तीन दिन के आयोजन में 17 और 18 फरवरी को लोहिया विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार में एकल अभियान पर मंथन होगा। परिवर्तन कुंभ में 17 फरवरी को सुबह के सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 18 फरवरी को समापन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। इससे पहले रविवार को परिवर्तन कुंभ के पहले दिन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के न्यासी गोविंद देव गिरि, साध्वी ऋतंभरा और एकल अभियान के केंद्रीय प्रमुख माधवेंद्र सिंह मौजूद रहेंगे। सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक परिवर्तन कुंभ होगा।

इसके लिए रमाबाई मैदान में 18 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं, जबकि बैठने के लिए कारपेट भी बिछाया गया है। आयोजन में भारत नेपाल सीमा पर चंदन चौकी से थारू प्रजाति की 400 युवतियां भी शामिल होंगी, जो थारू नृत्य पेश करेंगी।