आखिर क्यों सुषमा स्वराज हमेशा साड़ी के ऊपर पहनती थीं जैकेट ?

न्यूज डेस्क–दिवंगत सुषमा स्वराज को अगर इंडिया की स्टाइलिश नेता माना जाए तो गलत नहीं होगा। अभी तक पार्लियामेंट में स्पीच देते हुए आपने उन्हें देखा हो या फिर विदेशों की यात्रा के दौरान आपने उनके लुक पर गौर किया हो फिर उनके घर पर वो कोई त्योहार ही क्यों ना सेलिब्रेट कर रही हों उन्हें अच्छे से तैयार होना पसंद था। सुषमा भारत की स्टाइलिश पॉलिटिशियन में से एक थीं। उन्होंने कभी किसी के फैशन को कॉपी नहीं किया बल्कि उनका एक अपना ही स्टाइल स्टेटमेंट था। बात अगर उनके साड़ी पहनने की स्टाइल की करें तो वह भी

Written By :

admin

Updated

August 7, 2019

न्यूज डेस्क–दिवंगत सुषमा स्वराज को अगर इंडिया की स्टाइलिश नेता माना जाए तो गलत नहीं होगा। अभी तक पार्लियामेंट में स्पीच देते हुए आपने उन्हें देखा हो या फिर विदेशों की यात्रा के दौरान आपने उनके लुक पर गौर किया हो फिर उनके घर पर वो कोई त्योहार ही क्यों ना सेलिब्रेट कर रही हों उन्हें अच्छे से तैयार होना पसंद था।

सुषमा भारत की स्टाइलिश पॉलिटिशियन में से एक थीं। उन्होंने कभी किसी के फैशन को कॉपी नहीं किया बल्कि उनका एक अपना ही स्टाइल स्टेटमेंट था। बात अगर उनके साड़ी पहनने की स्टाइल की करें तो वह भी बिल्कुल अलग था। वह साड़ी के साथ जैकेट और शॉल जरूर कैरी करती थी, जो उनके स्टाइल को बिल्कुल अलग बनाता था। वह साड़ी के साथ विदाउट स्लीव्स जैकेट पहनना पंसद करती थी। इतना ही नहीं, उनकी जैकेट का रंग भी साड़ी के साथ मैचिंग होता था, जो कि उनका स्टाइल सिग्नेचर भी बन चुका था। यह लुक उन पर काफी जचता भी था।

उन्हें ज्योतिष और रत्नों पर बहुत विश्वास था इसलिए वह हफ्ते के दिनों के हिसाब से खास रंग की साड़ियां पहनती थीं और उसी रंग की चीजें भी खाती थीं। जैसे – सोमवार चंद्रदेव का वार है। सोमवार को सुषमा आमतौर पर सफेद साड़ी पहनती थीं और सफेद चीजें खाती थीं। पाकिस्तान दौरे पर गई सुषमा ने खासतौर पर हरी साड़ी पहनी थी। इस बारे में आलोचना होने पर उन्होंने सफाई दी कि उस दिन बुधवार था और बुधवार को वे हरी साड़ी ही पहनती थीं।