बड़ा खुलासा- सुशांत सिंह की मौत में था दाऊद का हाथ, इन करीबियों ने भी दिया साथ !

बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी लगातार उलझती ही जा रही है। सुशांत की मौत से जुड़े कई ऐसे सवाल हैं जो उनके मर्डर की ओर इशारा करते हैं।...

Written By :

SK Sharma

Updated

July 11, 2020

बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी लगातार उलझती ही जा रही है। सुशांत की मौत से जुड़े कई ऐसे सवाल हैं जो उनके मर्डर की ओर इशारा करते हैं। यही वजह है कि सुशांत के फैंस इस केस में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

सुशांत सिंह की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ ने 4 घंटों में ध्वस्त किए बड़े रिकॉर्ड

एक्स ‘रॉ’ ऑफिसर  ने किए सनसनीखेज खुलासे…

वहीं अब एक्स रॉ ऑफिसर एन के सूद ने सुशांत की मौत को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं जो इस मामले में एक नया मोड़ साबित हो सकते हैं। सूद ने एक वीडियो जारी करके सुशांत की मौत को प्री-प्लांड मर्डर बताया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सुशांत की मौत का अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन है।

https://www.youtube.com/watch?v=zymzzxW2dJM&feature=emb_title

इनका दावा है कि सुशांत सिंह के सुसाइड से एक दिन पहले यानि 13 जून को उनके घर के सीसीटीली कैमरे को बंद कर दिया गया था, जो कि सोची-समझी योजना के तहत हत्या की ओर इशारा करता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि दाऊद गैंग की धमकियों से बचने के लिए ही सुशांत सिंह 50 बार सिम कार्ड बदलें और घर में ना सोकर अपनी कार में सोते थे।

सुशांत की हत्या में दाऊद इब्राहिम का हाथ

Underworld's hand behind Sushant's death - former RAW officer ...

एन के सूद का कहना है कि सुशांत की हत्या में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का हाथ है। सुशांत की हत्या दाऊद की गैंग के लोगों ने बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से की है और इसमें सुशांत के कुछ करीबियों ने उनका साथ दिया है। सुशांत के करीबियों के बारे में भी एन के सूद ने कई खुलासे करते हुए कहा कि सुशांत के नौकर, उनकी गर्लफ्रैंड रिया और उनके दोस्त संदीप सिंह को इस बारे में सब कुछ पहले से ही पता था।

फैंस के बीच मचा हड़कंप..

उन्होेंने बताया कि सुशांत का दोस्त संदीप वहीं करण जौहर और सलमान खान जैसी बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों को सुशांत की पूरी जानकारी देता था जिनसे ये जानकारी आगे पहुंचाई जाती थी। हालांकि एन के सूद के इन दावों में कितनी सच्चाई है ये तो आना वाला वक्त ही बताएगा लेकिन फिलहाल इन दावों ने सुशांत के फैंस के बीच हड़कंप मचा दिया है।

ये भी पढ़ें..सुशांत की याद में कृति सैनन का ये भावुक पोस्ट आपको रुला देगा…